दरोगा जी दिलवा मागेंले... यूपी के इश्कबाज़ दारोगा, थाने आई महिला को दे बैठे दिल, वादा से मुकरें तो हो गए सस्पेंड

Global Bharat 08 Jul 2026 03:29: PM 1 Mins
दरोगा जी दिलवा मागेंले... यूपी के इश्कबाज़ दारोगा, थाने आई महिला को दे बैठे दिल, वादा से मुकरें तो हो गए सस्पेंड

बरेली: दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला ने पुलिस के दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उसकी मदद करने का भरोसा देकर दरोगा ने पहले उससे दोस्ती की और फिर विश्वास का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी दरोगा ने उसका गर्भपात भी करवाया.

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति और ससुराल पक्ष द्वारा कथित दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर न्याय की उम्मीद में थाने पहुंची थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात थाना बारादरी में तैनात दरोगा नरेश बाबू से हुई. महिला का आरोप है कि दरोगा ने कानूनी मदद और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसका शारीरिक शोषण किया.
पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भ ठहरने पर दरोगा ने गर्भपात करवाया, इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की.

मामले को गंभीरता से लेते हुए बरेली के एसएसपी ने जांच की जिम्मेदारी एसपी साउथ अंशिका वर्मा को सौंप दी है. प्रारंभिक स्तर पर आरोपी दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया गया है. अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल यह सभी आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं और उनकी जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. मामला थाना बारादरी क्षेत्र का बताया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम से पुलिस महकमे में भी हलचल मची हुई है.

Bareilly Daroga Rape Case Bareilly Police News Naresh Babu Daroga News Dowry Victim Case Bareilly UP Police Crime News

Description of the author

Recent News