हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ पर संत सीएम चुप क्यों, क्या चुप्पी का मतलब बुलडोजर तैयार है, कार्रवाई होगी?
पीएम मोदी ने जहां गंगा में डुबकी लगाई, जो हिंदुओं के लिए मां है, वहां नाव पर बैठकर किसने की चिकन पार्टी?
नुपूर के बयान पर कट गया बवाल, फिर गंगा नदी में पार्टी पर चुप्पी क्यों, क्या ऐसे बचेगा धर्म का सम्मान?

ये तस्वीरें देखिए, वायरल वीडियो प्रयागराज के दारागंज इलाके के गंगा नदी का बताया जा रहा है, इस नाव पर 8 लोग बैठे हैं, चार एक तरफ और चार दूसरी तरफ, एक के हाथ में हुक्का है, वो हुक्के का कश लगाता है, उसके बगल में बैठा शख्स खुशी से झूम उठता है और वहीं नाव पर चिकेन पक रहा है, मतलब गंगा नदी को कुछ अय्याशों ने पार्टी का अड्डा बना दिया है, जबकि गंगा हिंदुओं के लिए मां है. पीएम मोदी और योगी जब प्रयागराज में गंगा में डूबकी लगाने पहुंचते हैं तो गंगा की सफाई का प्रण लेते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा होने नहीं देना चाहते. गंगा और यमुना का जलस्तर बाढ़ की वजह से पहले ही बढ़ा हुआ है, ऐसे में जान जोखिम में डालकर कुछ लोग क्या धर्म को बदनाम करने के लिए बीच नदी में पार्टी करने पहुंच गए.
सोशल मीडिया पर तो लोग ये भी कह रहे हैं कि जैसे अयोध्या में सरयू नदी में नहा रहे कपल को लोगों ने अश्लील हरकत करते देखा तो भड़क उठे थे, वैसा गुस्सा यहां किसी ने क्यों नहीं दिखाया, आप खुद कानून हाथ में नहीं ले सकते लेकिन आपत्ति तो जता ही सकते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इन्हें अब तक क्यों नहीं पकड़ा? एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय अब तक जांच की बात कह रहे हैं, जबकि संत समाज सीएम योगी से कह रहा है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग गंगा सफाई की योजना पर भी सवाल उठाने लगे हैं. जबकि सच ये है कि पहले की तुलना में अब गंगा काफी साफ हुई है, लेकिन ऐसे लोगों को कड़ी सजा नहीं मिली तो गंगा और प्रदूषित हो जाएगी.

गंगा नदी की सफाई को लेकर मोदी शुरू से ही गंभीर हैं, गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया है
नमामि गंगे योजना पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं,CM योगी खुद यूपी में गंगा को साफ करवा रहे हैं
योगी ने कहा था गंगा हमारी आस्था का प्रतीक है, इससे खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा
गंगा नदी में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार 5 साल जेल और भारी जुर्माने का नियम ला सकती है
ऐसे दावे काफी पहले ही किए गए थे लेकिन इतना कड़ा कानून अब तक नहीं बन पाया. इस वीडियो को देखने के बाद से हर हिंदुस्तानी इन पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, सीएम योगी का अब तक कोई बयान नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि बुलडोजर ले जाने का आदेश साफ है, पुलिस उनके घर का पता ढूंढ रही है, उसके बाद बुलडोजर लेकर पहुंचेगी, ताकि दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न कर सके, ऐसे अपराध में सजा अगर कम हुई तो फिर आरोपियों का मनोबल बढ़ जाता है, इसलिए योगी सख्त सजा के पक्ष में रहते हैं.
प्रयागराज, मथुरा, अयोध्या, चित्रकूट और वाराणसी में धार्मिक स्थल के पास मांस बेचना बैन है
हरिद्वार में गंगा किनारे मांस नहीं बेचा जा सकता, प्रयागराज में भी ये नियम पूरी तरह लागू है
कांवड़ियों के रास्ते में पड़ने वाली मीट दुकानें योगी ने बंद करवा दी थी, मीट पर योगी सख्त हैं
फिर क्या किसी ने साजिश के तहत गंगा नदी तक मीट पहुंचाई,उसके बाद इन लोगों ने पार्टी की
इस बात पर सवाल इसलिए भी है क्योंकि जब कोई हिंदू किसी धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करता है, उसके खिलाफ सर तन से.. का नारा लगने लगता है, राजस्थान और महाराष्ट्र में बवाल मच जाता है, लेकिन जब दूसरे धर्म के लोग हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाते हैं उससे खिलवाड़ करते हैं तो लोग ज्यादा सेक्युलर क्यों बन जाते हैं?