लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दोनों पूरे देश में सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में एक है. योगी आदित्यनाथ के भाषणों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. यहीं वजह है कि चुनाव में योगी आदित्यनाथ की सबसे ज्यादा रैलियां होती है. चाहे बंगाल हो या फिर असम हो. महाराष्ट्र या फिर कोई और राज्य हो, जहां पर चुनाव होता है, वहां पर योगी आदित्यनाथ पहुंच जाते हैं. उन सीटों पर प्रचार करते हैं, जहां पर भाजपा के जीतने की उम्मीद कम रहती है. योगी आदित्यनाथ को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है, जहां उनकी इसी नाम से पहचान है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान यूपी में विकास पुरुष के रूप में होती है. कई लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास पुरुष बुलाते हैं. यूपी में मेडिकल कॉलेज बनवाने की बात हो या फिर काशी व विंध्य कॉरिडोर के निर्माण की बात हो. उनके विकास का मॉडल पूरे देश में लोगों को पसंद आ रहा है. योगी आदित्यनाथ को "विकास पुरुष" के नाम से भी जानते हैं. योगी आदित्यनाथ को सनातन योद्धा के तौर पर भी लोग बुलाते हैं. सनातन धर्म को लेकर योगी आदित्यनाथ हमेशा एग्रेसिव मोड में रहते हैं. मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही उनकी पहचान सनातनी योद्धा के तौर पर होती थी.
बुलडोजर बाबा नाम सबसे ज्यादा फेमस
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ "बुलडोजर बाबा" के नाम से सबसे ज्यादा फेमस हुए. वजह माफियाओं और अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई है. माफियाओं और अपराधियों द्वारा कमाई गई संपत्तियों पर योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरजा. पूरे देश में बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाने लगा. योगी आदित्यनाथ का यह नाम सबसे ज्यादा फेमस है. तीन ऐसे नाम थे, जिससे योगी आदित्यनाथ को जाना जाता है. आपके तीनों में सबसे अच्छा कौन सा नाम लगा कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं.