अमेरिका की ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर बड़ा हमला! दहल उठा पूरा मिडिल ईस्ट!

Amanat Ansari 31 Mar 2026 12:04: PM 1 Mins
अमेरिका की ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर बड़ा हमला! दहल उठा पूरा मिडिल ईस्ट!

तेहरान: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ईरान के इस्फ़हान शहर में मंगलवार की सुबह जोरदार विस्फोटों ने हड़कंप मचा दिया. रिपोर्ट्स बताती हैं कि अमेरिकी सेना ने वहां एक बड़े गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाकर हमला किया. वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार, इस हमले में करीब 2000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) वजन वाले बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ. स्थिति अभी भी विकसित हो रही है और आगे की जानकारी आने पर और स्पष्टता हो सकेगी.

ये बम खासतौर पर जमीन के अंदर बने मजबूत ठिकानों को भेदने और नष्ट करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. हमले के दौरान कई छोटे-बड़े धमाके हुए, जिनकी वजह से आग की लपटें आसमान तक उठती दिखाई दीं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रात के अंधेरे में लगातार बड़े विस्फोट और तेज आग की रोशनी साफ नजर आ रही है.

वीडियो में कोई कैप्शन या अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह इसी हमले का फुटेज हो सकता है. इस्फ़हान ईरान का एक प्रमुख शहर है, जहां करीब 23 लाख लोग रहते हैं. यहां न्यूक्लियर संबंधी सुविधाएं और बद्र एयरबेस जैसी सैन्य अड्डे भी मौजूद हैं, जो रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. हालांकि अभी तक न्यक्लियर लीक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

हमले के बाद इलाके में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. यह घटना मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को और बढ़ा सकती है, जो अब दूसरे महीने में दाखिल हो चुका है. कई देश जैसे पाकिस्तान, मिस्र, सऊदी अरब और तुर्किए शांति स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल ईरानी पक्ष की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

IRAN Isfahan US strikes WORLD NEWS IN HINDI US strikes Israeli strikes

Recent News