पश्चिम बंगाल में मतदान संपन्न होने के बाद से उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है.पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा ने इस हिंसा के लिए टीएमसी और पश्चिम बंगाल पुलिस को जिम्मेदार ठहराया.
साथ ही उन्होंने इस हिंसा का कारण स्थानीय लोगों द्वारा बीजेपी को वोट देना भी बताया. पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष फल्गुनी पात्रा ने 03 जून को बशीरहाट के संदेशखली के स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों को प्रताड़ित करने और पीटने का आरोप लगाया है.
02 जून को पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय महिलाओं के बीच हाथापाई हुई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस टीएमसी की बी टीम बन गई है और स्थानीय लोगों को प्रताड़ित कर रही है, जिन्होंने विद्रोह किया और पार्टी के अत्याचारों का विरोध किया.
“यहां का प्रशासन जानता है कि निवासियों ने उनके द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ मतदान किया है. इसलिए, पुलिस और टीएमसी के गुंडों सहित प्रशासन के लोगों ने निवासियों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, महिलाओं और पुरुषों को पीटा.
इस प्रकार स्थानीय लोग स्थानीय पुलिस से सुरक्षित रहने के लिए जंगलों के अंदर जा रहे हैं और जानवरों और सांपों के साथ रात बिता रहे हैं. हम पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते. वे टीएमसी की बी टीम हैं। वे स्थानीय लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और पीट रहे हैं, जिन्होंने विद्रोह किया और अत्याचारों का विरोध किया.