बदन पर वर्दी, कंधे पर BSF का बैज, और सिर पर कैप लगाए जवानों ने कहा योगीजी बचा लीजिए...

Abhishek Chaturvedi 18 Nov 2025 09:42: AM 2 Mins
बदन पर वर्दी, कंधे पर BSF का बैज, और सिर पर कैप लगाए जवानों ने कहा योगीजी बचा लीजिए...

ये तस्वीरें हैं सीएम योगी के जनता दरबार की, जहां बीएसएफ के दो जवान अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं...उनके बगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति सीएम योगी के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं और योगी उनका आवेदन पत्र देख रहे हैं....और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं...लेकिन उसके बाद बीएसएफ जवान जो शिकायत योगी से करते हैं, उसे सुनकर योगी गुस्से से लाल हो उठते हैं, तुरंत अधिकारियों को आदेश देते हैं, साथ ही कहते हैं कि आपकी ड्यूटी देश की सीमा या देश की आंतरिक सुरक्षा में लगी होगी, आप ड्यूटी निभाइए. आपके परिवार की जिम्मेदारी सरकार पर है. जल्द से जल्द अधिकारी इस मामले की जांच कर समस्या का समाधान करेंगे. आप निश्चिंत होकर जाइए.

योगी का ये आश्वासन सुन दोनों जवान सीएम साहब का शुक्रिया अदा करते हैं, क्योंकि उनकी शिकायत जमीन से जुड़ी थी और इन मामलों में अक्सर नेता ये कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि अदालत जाइए, जमीन के मामले में वक्त लगता है, पर योगी ऑन द स्पॉट एक्शन के लिए जान जाते हैं....हालांकि जवानों की शिकायत के बाद ये सवाल भी उठने लगा है कि आखिर बुलंदशहर का वो भूमाफिया कौन है, जिसने योगीराज में जवानों के जमीन पर बुरी नजर डालने की कोशिश की, मामला परिवारिक है या कुछ और, इसकी जांच शुरू हो चुकी है....इसके अलावा योगी के इस जनता दरबार से एक और तस्वीर सामने आई....जहां लखनऊ के ऐशबाग की रहने वाली महिला 7 महीने के बच्चे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंची, कहा मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, और बच्चा हृदय रोग से जूझ रहा है...कृप्या हमारी मदद करें...जिसके बाद तुरंत सीएम योगी ने एंबुलेंस से बच्चे को केजीएमयू भेजवाने का आदेश दिया. और उसके इलाज का इंतजाम करने के निर्देश दिए....

करीब 60 से ज्यादा फरियादियों की समस्या सीएम योगी ने सुनी, और अधिकारियों को साफ कहा किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी...जनता की सुरक्षा और सेवा ही हमारी सरकार का कर्तव्य है...और इसी उद्देश्य के साथ योगी लगातार जनता दरबार लगाते हैं...अगर आप भी इस जनता दरबार में जाना चाहते हैं तो अगले 1 मिनट तक पूरा प्रोसेस ध्यान से सुनें....

  • मीडिया चैनल्स या योगी के सोशल मीडिया पेज (फेसबुक, ट्विटर) पर पहले योगी का कार्यक्रम देखना होगा कि वो लखनऊ में हैं या गोरखपुर में.
  • उसके बाद CM ऑफिस के फोन नंबर पर 0522-2236181, 0522-2289010, 0522-2236167 या 0522-2239234 पर कॉल करके पता करें कि जनता दरबार कब लगेगा.
  • उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल पर इसका नोटिफिकेशन भी आपको नजर आएगा, वहां भी चेक कर सकते हैं.
  • इसके बाद जनता दरबार वाले दिन सुबह ही उस जगह पर पहुंचे, और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर अपना एप्लिकेशन दें, नाम, पता दर्ज करवाएं, वहां से आपको एक टोकन मिलेगा.

अब टोकन नंबर के जरिए आपकी जब बारी आएगी तो सीएम योगी खुद चलते हुए आपके पास पहुंचेंगे, आपकी समस्या पूछेंगे और उसके समाधान का आदेश देंगे. जो लोग योगी तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं, गांव के प्रधान से लेकर जिले या प्रदेश के किसी भी अधिकारी, नेता की शिकायत करना चाहते हैं तो योगी के जनता दरबार में पहुंच सकते हैं...और ये जानकारी यूपी के हर मोबाइल फोन तक पहुंचा सकते हैं, ताकि किसी को भी शिकायत पहुंचाने में समस्या न हो...

CM Yogi Janta Darbar UP News Breaking News

Recent News