CM योगी ने सिर्फ 2 मिनट में खोल दी आजम खान की कुंडली, 'बकिंघम बग्घी' की बात बताई, सैफई से रामपुर तक हमला!

Abhishek Shandilya 14 Aug 2025 08:24: PM 1 Mins
CM योगी ने सिर्फ 2 मिनट में खोल दी आजम खान की कुंडली, 'बकिंघम बग्घी' की बात बताई, सैफई से रामपुर तक हमला!

नई दिल्ली: जो लोग दावा कर रहे थे कि योगी आदित्यनाथ की सत्ता 2027 में जाने वाली है, उनकी आंख खोल देने वाली रिपोर्ट पढ़िए. सदन में योगी दस्तावेज लेकर पहुंचे. पहुंचने के दो मिनट बाद तक योगी के खास दोस्त और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से कुछ बात होती है. योगी ठहाका लगाते हैं, हाथ मुंह पर रखकर हंसते हैं.

उसके बाद योगी आदित्यनाथ का भाषण होता है. अखिलेश यादव अपने आवास पर LIVE सुनने के लिए बैठे. इधर योगी ने जनता की बात करते हुए समाजवादियों को राजशाही दिखाई, जिसकी कल्पना शिवपाल भी नहीं कर पाए होंगे. योगी ने ये भी बता दिया है कि उन्हें कोई ये न बताए कि सरकार कैसे चलाते हैं? जनता का काम कैसे करते हैं?

योगी से पहले राजा भैया ने सपा को साफ इशारा कर दिया कि 2027 में सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आएगी. सीएम योगी कहते हैं, ''नवंबर 2014 में रामपुर में एक बड़ा आयोजन हुआ था. ये आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर था. उस समय आज़म ख़ान कैबिनेट मंत्री थे. मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया था. उन्हें बग्गी पर बैठाकर जौहर यूनिवर्सिटी तक ले जाया गया था. उस बग्गी पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी थे.''

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं, ''आज़म ख़ान उस समय ताकतवर मंत्री थे. मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. यानी योगी ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, आज़म ख़ान और शिवपाल को इशारे ही इशारे में बता दिया कि जनता के पैसे पर सियासी ऐश उड़ाने वाले सरकार कैसे चलती है ये न बताए!''

CM Yogi Azam Khan Mulayam Singh Shivpal Yadav UP assembly

Recent News