रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) में काम करते हुए 21 साल पूरे हो गए हैं. रानी ने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से वर्ष 2003 में डेब्यू किया था. यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी, जिसके बाद रानी की गिनती सुपरस्टार में होने लगी थी. इस फिल्म की रिलीज को अब 21 साल हो गए हैं और रानी चटर्जी के करियर को भी. इसी रानी ने अपनी पहली फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा किया है.
बता दें कि 'ससुरा बड़ा पैसा वाला एकमात्र भोजपुरी की ऐसी फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में 65 हफ्ते तक धूम मचा दी थी. फिल्म का निर्माण 3 नवंबर 2003 को पूरा हुआ था और विभिन्न सिनेमाघरों में 2004 में लगाई गई थी.
रानी चटर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखती हैं... ससुरा बड़ा पैसा वाला एक मात्र भोजपुरी की ऐसी फिल्म जिसने सिनेमा घरों में 65 हफ्ते निकाले. फिल्म का निर्माण 3 नवंबर 2003 हुआ था और फिल्म सिनेमा घर में 2004 में लगाई गई.
वह आगे लिखती हैं... आज मेरी पहली फिल्म को 21 साल पूरे होते हैं और साथ-साथ मुझे भी भोजपुरी इंड्रस्टी में 21 साल पूरे होते हैं. अजय सर और केके सर को दिल से धन्यवाद. उनकी ही खोज हूं मैं और पुरी फिल्म इंड्रस्टी मेरे दर्शक गण सभी के बिना ये 21 साल निकलना मुमकिन नहीं था. प्यार बनाए रखें, ताकि मैं और 20 साल काम कर सकूं.
बता दें कि रानी चटर्जी एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं, जो मुख्यतः भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. उनका असली नाम साबीहा शेख है और उनका जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी और उन्हें इंडस्ट्री की "क्वीन" के रूप में जाना जाता है.
रानी चटर्जी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें देवरा बड़ा सतावेला, रानी नंबर 786, बंधन टूटे ना, घरवाली बाहरवाली और दामाद जी किराया पे हैं शामिल हैं. वह अपनी अभिनय क्षमता और दमदार डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, जो उन्हें भोजपुरी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक बनाता है.