बहराइच के बाद बरेली में बड़ी प्लानिंग, सिंघम IPS अनुराग आर्य ने संभाला ऐसा मोर्चा, हाथ जोड़ने लगे बदमाश!

Abhishek Chaturvedi 02 Nov 2024 03:45: PM 4 Mins
बहराइच के बाद बरेली में बड़ी प्लानिंग, सिंघम IPS अनुराग आर्य ने संभाला ऐसा मोर्चा, हाथ जोड़ने लगे बदमाश!

इधर बरेली पुलिस लाइन में सिंघम एसएसपी अनुराग आर्य दीपावली का रिकॉर्ड जश्न मनाते हैं. 31 हजार दीए जलवाते हैं, तो डीजीपी भी बधाई देते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनके ही जिले में कुछ लोग दीवाली पर इतनी बड़ी साजिश रचते हैं कि सिंघम आईपीएस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वो तुरंत अधिकारियों को आदेश देते हैं किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बनाओ और ये कहानी सिर्फ बरेली की नहीं थी, बल्कि यूपी की अलग-अलग जगहों पर बीते 48 घंटे में 4 ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसने योगी को गुस्से से लाल कर दिया है, सिर्फ सनातनी ही नहीं कुछ पुलिसकर्मी  भी अपनी सुरक्षा की गुहार सरकार से लगाने लगे हैं.

अयोध्या से लेकर बरेली तक कुछ वैसा ही हुआ है, जैसे बीते दिनों बहराइच और मुजफ्फरनगर में हुआ, पर सबसे पहले बात बरेली की करते हैं, उसके बाद बाकी घटनाओं पर आते हैं, ये बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गोठा खंडुआ गांव का मंदिर है, माता के मंदिर के दीवारों का रंग भगवा है, लेकिन दीवारों पर इस्लाम का शुभ अंक 786 लिखा हुआ है, जिसका मतलब बिस्मिलल्लाह उर रहमान ए रहीम होता है, ऐसी जानकारी हमें गूगल सर्च करने पर मिलती है, लेकिन सवाल है सनातनी मंदिर पर इस्लाम का शुभ अंक किसने लिखा, क्या मंदिर को मस्जिद में बदलने की साजिश है.

गांव वाले बताते हैं कि दिवाली की सुबह जब हमलोग पूजा करने गए तो 786 लिखा देखा, जब विरोध जताया तो पुलिस आई, फिर मंदिर के दीवार को पहले की तरह ही कर दिया गया. लेकिन ये माहौल खराब करने की बड़ी कोशिश थी. एक तरफ मंदिर पर ऐसी बातें लिखना और दूसरी तरफ बरेली जिले के हाफिजगंज में हिंदू परिवार को पटाखा जलाने से रोकना, न मानने पर भीड़ का हमला कर देना, आखिर क्या इशारा करता है.

बरेली में ही एक दारोगा की वर्दी फाड़ देना, उल्टा पुलिसकर्मियों पर ही लाठीचार्ज कर देना, कई संभावित घटनाओं की ओर इशारा करता है. ये दूसरी तस्वीर बरेली की प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है, जहां जुआ खेल रहे कुछ लोगों ने दारोगा ने टोका तो वो उनसे ही उलझ गए, दारोगा की वर्दी फाड़ने की कोशिश की, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, पटाखे की शोर में जिंदगी की भारी गलती कर दी, और फिर खुद की पहचान छिपाने के लिए गंजा हो गए, लेकिन सिंघम एसएसपी अनुराग आर्य ने कुछ ही घंटे के भीतर सबकी हेकड़ी निकलवा दी, एसपी सिटी मनीष पारिक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल ऑपरेशन लॉन्च हुआ, और 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न सिर्फ जेल भेजा गया, बल्कि उन आरोपियों की हवा भी निकल गई, वो वीडियो में ये कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि साहब गलती हो गई.

ऐसी ही तस्वीरें कुशीनगर से भी कुछ दिनों पहले सामने आई थी, लेकिन यहां बड़ा सवाल ये है कि क्या उत्तर प्रदेश में कोई बड़ा तूफान आने वाला है, जिसकी आंधी की आहट अभी से महहसूस होने लगी है. बहराइच में रामगोपाल मिश्रा के साथ जो हुआ, वो कोई एक दिन की घटना नहीं थी, ये चर्चा चाय के नुक्कड़ से लेकर अधिकारियों की केबिन तक हो चली है, मूर्तियों पर जो पथराव हुए वो भी अचानक से हुई घटना नहीं थी, बल्कि लंबे वक्त से दिल में पल रहे नफरत का नतीजा जैसा नजर आता है.

ये बात पुलिस भी भली-भांति जानती है, इसीलिए मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एटीएसस उतारी जाती है, श्रीराम मंदिर की सुरक्षा एनएसजी कमांडो के हाथ में दी जाती है, लेकिन बावजूद उसके अयोध्या में अपराधियों के हौंसले बुलंद नजर आते हैं, वो प्रभु श्रीराम की नगरी में रामभक्त बबलू खान को भजन बजाने से रोकते हैं, ये कहते हुए मारपीट करते हैं कि यहां भजन नहीं चलेगा, बबलू खान पड़ोस में ही रहने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हैं, अब जांच में पता चलेगा असली कहानी क्या है, लेकिन बबलू खान को लेकर कहा जाता है कि वो लंबे वक्त तक श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे, फिलहाल अयोध्या बीजेपी के बड़े मुस्लिम नेताओं में उनकी गिनती होती है.

लेकिन नाजिया इलाही खान की तरह ये अपने ही कौम के कुछ लोगों के निशाने पर रहते हैं, फिलहाल पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस करे तो करे क्या, वाली हालत यूपी में इन दिनों दिखने लगी है, हरदोई से आए वीडियो पर जहां कुछ लोग मौज ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग यही पूछ रहे हैं कि पुलिस अगर कॉल आने के बाद जाए तो भी सवाल और न जाए तो भी सवाल, वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कैसे पुलिस पूछती है कि क्या हुआ, तो लड़का कहता है चोरी हुआ है, हमने ढाई 250 किलोग्राम आलू छीलकर रखे थे, वो चोरी हो गए.

कभी आजम खान का भैंस ढूंढने वाली पुलिस एक आम आदमी की 250 ग्राम आलू की शिकायत पर पहुंचती है तो फिर लगता है पुलिसिंग बदल रही है, प्रदेश बदल रहा है, जो कुछ लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा, और वो कभी बहराइच में किसी रामगोपाल को पकड़ लेते हैं, तो कभी बरेली की मंदिर पर 786 लिखकर अपनी मंशा पूरी करने की कोशिश करने लगते हैं. 

SSP Anurag Arya Bareilly UP UP Diwali Uttar Pradesh Diwali

Recent News