आ रही है सनी देओल की जाट, खान तिकड़ी की खड़ी होगी खाट, बॉलीवुड में दिखेगी किसानों की ठाट!

Abhishek Chaturvedi 06 Apr 2025 10:27: PM 3 Mins
आ रही है सनी देओल की जाट, खान तिकड़ी की खड़ी होगी खाट, बॉलीवुड में दिखेगी किसानों की ठाट!

•  हैंडपंप या हथौड़ा नहीं इस बार सनी देओल उखाड़ेंगे पंखा, पुष्पा2 वाले प्रोड्यूर्स ने गाड़ा मुंबई में झंडा!
•  उधर सलमान मांग रहे मदद, एक्टिंग छोड़ आमिर बने प्रोड्यूसर, इधर सनी देओल से क्यों मिले प्रभास?

नई दिल्ली: ये है सनी देओल का नया अवतार, हाथों में हैंडपंप या हथौड़ा की बजाय बड़ा सा पंखा है, खुद को जाट कहते हुए राणातुंगा की लंका में कदम रखते हैं, और फिर जो होता है, इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी, जो 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्म को लेकर क्रेज अभी से ऐसा है कि सोशल मीडिया सनी देओल की तारीफों से पटा पड़ा है, जब जयपुर में सनी देओल ट्रेलर लॉन्च करने गए तो वहां फैंस की भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए, ऐसा लग रहा है जैसे गदर-2 की तरह इस बार भी ट्रैक्टर से सिनेमाहॉल जाने वालों की संख्या बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़े: यूट्यूब पर धमाल मचा रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का यह गाना, बोल्ड बेडरूम रोमांस की है भरमार!

पर सवाल है आखिर इसकी कहानी क्या है, और इतना क्रेज क्यो हैं, एक वक्त वो भी था जब सब कहने लगे थे सनी देओल अब फिल्में नहीं बनाएं तो बेहतर है, फिर अचानक से 67 साल के सुपरस्टार का इतना क्रेज कैसे बढ़ गया, ये सवाल जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसका क्रेडिट जिन्हें दिया है, उनका नाम सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, साथ में आपको ये भी बताते हैं इस फिल्म के लिए सनी देओल ने फीस कितनी ली है, जो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फीस बताई जा रही है.

ट्रेलर देखकर पता चलता है ये एक किसान की कहानी है, खेत में हल जोतते वक्त उसे कुछ ऐसा मिलता है, वहां पुलिस पहुंच जाती है, जब पूछताछ करती है तो एक लड़का कहता है ये राणातुंगा का काम है, जहां जाने से पुलिस भी डरती है, पर सनी देओल न सिर्फ उसकी लंका में घुसते हैं, बल्कि राणातुंगा और उसके लोगों का वो हश्र करते हैं कि हर सीन पर आप सीटी बजाएंगे. इस फिल्म का एक डॉयलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें सनी देओल कहते हैं... ''ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ इंडिया देख चुका है, और अब साउथ भी देखेगा''

मीडिया रिपोर्ट बताती है गदर 2 में करीब 20 करोड़ फीस लेने वाले सनी देओल ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज किया है, पूरे फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. पुष्पा 2 के प्रोड्यूसर मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने इसे पैन इंडिया फिल्म बना दिया है, पहले हिंदी सिनेमाघरों में ये रिलीज होगी,. उसके बाद अलग-अलग भाषाओं में इसे डब किया जाएगा, फिल्म मेकर्स को इससे बड़ी कमाई की उम्मीद है, ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे गदर2 ने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, वैसे ही जाट फिल्म कईयों की खाट खड़ी करने वाली है, सनी देओल की सफलता देखकर बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई सुपरस्टार के होश उड़ने वाले हैं, साउथ के सुपरस्टार प्रभास तो खुद रिलीज से पहले सनी देओल से मिलकर बधाई देने पहुंचे, बल्कि आमिर खान ने एक फिल्म के लिए सनी देओल को साइन किया है, इसमें आमिर प्रोड्यूसर होंगे और सनी देओल हीरो.  

क्योंकि ये बात बॉलीवुड समझ चुका है, बॉयकॉट ट्रेंड ने कईय़ों का बेड़ा गर्क कर दिया है. बीते दिनों रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर ऐसे फ्लॉप हुई है कि सलमान को ये तक कहना पड़ा कि हमें भी मदद चाहिए होती है, पर मैं सबके लिए मदद को तैयार रहता हूं, लेकिन कोई मेरे लिए नहीं आता, सोचता है इन्हें क्या मदद चाहिए, इससे सलमान का दर्द साफ समझ आ रहा था, जबकि उन्होंने फिल्म रिलीज से ठीक पहले रामघड़ी पहनकर नया नैरेटिव सेट करने की कोशिश की थी, सनी देओल की फिल्म जाट के मेकर्स भी इस मूवी के लिए कई बड़े प्लान बना रहे हैं,. जैसे महावीर जयंती के मौके पर इसे रिलीज करना, रामनवमी के मौके पर इसका दूसरा गाना जयश्रीराम रिलीज करना, एक तरफ सलमान ने जहां सिकंदर रिलीज से पहले कहा था अब 100 करोड़ पुरानी बात हो गई, 1000 करोड़ की बात होनी चाहिए तो वहीं सनी देओल ने साफ कहा है मैं नंबर नहीं देखता, इसे दर्शकों पर छोड़ देता हूं.

sunny deol jaat sunny deol sunny deol jaat trailer sunny deol movies

Recent News