IND vs NZ: कौन हैं हार्दिक पांड्या की मां... जिन्होंने बेटे को बनाया मिसाल? तलाक से टूटा, फिर घायल शेर बन लौटा!

Abhishek Chaturvedi 09 Mar 2025 10:34: PM 3 Mins
IND vs NZ: कौन हैं हार्दिक पांड्या की मां... जिन्होंने बेटे को बनाया मिसाल? तलाक से टूटा, फिर घायल शेर बन लौटा!
  • दुनिया दे रही मिसाल,नताशा कर रही खुद से सवाल,तलाक से टूटा,फिर घायल शेर बन कैसे लौटा, जानिए कहानी
  • जैसे रोहित की मां करती हैं विराट से प्यार, पांड्या की मां एक और खिलाड़ी को मानती हैं बेटा, ऐसा है परिवार....

नई दिल्ली: एक 31 साल का लड़का, जो शादी से पहले पिता बन जाता है, 4 साल की शादी में ही तलाक हो जाता है, बीवी छोड़कर चली जाती है, वो कैसे हर दबाव को झेलकर आगे बढ़ता है, मां नलिन पांड्या कैसे उसका हौसला बढ़ाती हैं, उसे खेल में वापस लाती हैं, ये किस्सा उसी का है, एक दौर वो भी था जब हार्दिक पांड्या स्ट्रेचर पर लेटे हुए मैदान से बाहर आए थे, सबने कह दिया था युवा अवस्था में जो खिलाड़ी इस हाल में है.

उसका भविष्य क्या होगा, पर हार्दिक ने हार नहीं मानी वापसी की, लेकिन चोट जब बॉडी की बजाय दिल पर लगी हो और वो भी गहरी तो उसका मर्म सिर्फ मां ही समझ सकती हैं, और हार्दिक पांड्या के साथ भी यही हुआ. खुद हार्दिक कहते हैं कभी 5 रुपये की मैगी खाकर पेट भरते थे, कर्ज इतना था कुछ समझ नहीं आता था, पर मां ने कह रखा था बेटा कभी गलत मत करना. खुद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी कहती हैं, एक दिन दो दुबले-पतले लड़के हमारे यहां आए, जब उनसे बात की तो पता चला 3 साल से उन्होंने मैगी नूडल्स के अलावा कुछ नहीं खाया. हमने उनमें भावना, जुनून और भूख देखी, और हार्दिक को 10 हजार अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया.

यहीं से हार्दिक की जिंदगी बदलनी शुरू हुई थी, पर कहते हैं 1 जनवरी 2020 को जब सर्बिया की रहने वाली नताशा से हार्दिक ने सगाई की और 5 महीने बाद ही पिता बनने की खुशखबरी दी तो हिंदुस्तानी मां की तरह नलिनी पांड्या ने पहली बार हार्दिक को समझाया था कि बेटा जिस समाज में रहते हैं, हमें उसी हिसाब से चलना होता है. पर कहते हैं मां का दिल मोम की तरह होता है, बेटा कुछ भी कर दे वो मनाने पर मान जाती हैं, कुछ सालों तक वो अपनी बहू और बेटों के साथ रहीं, लेकिन साल 2021 में जब पति हिमांशु पांड्या की मौत हुईं, तो मां बुरी तरह टूट गईं, यहां दोनों बेटों ने सहारा दिया, और साल 2024 में जब हार्दिक का तलाक हुआ तो मां ने सारी स्थितियों को ऐसे संभाला कि हार्दिक ने शमी की तरह फिर से वापसी कर ली.

अगर आप हार्दिक के फैन हैं तो आपने गौर किया होगा, तलाक के बाद हार्दिक की हालत क्या हुई थी, और अब कैसे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हार्दिक ने जब संकट के वक्त 18 गेंद में 18 रनों की पारी खेली तो रनों का स्कोर भले ही कम था, लेकिन जोश हाई था, और इन 18 रनों ने टीम के योगदान में शानदार योगदान दिए हैं. और इस योगदान के पीछे उस मां की मेहनत, संघर्ष और समझदारी का फैसला है, जिसने हार्दिक को फिर से हीरो बना दिया. कहते हैं जब बहू घर छोड़कर गईं, तो बेटे को दुखी देखकर नलिनी पांड्या ने न सिर्फ उन्हें संभाला बल्कि रोहित की मां की तरह समय-समय पर हार्दिक के खेल की तारीफ भी करती हैं.

दरअसल रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था ''टी20 क्रिकेट की GOAT जोड़ी''. कंधे पर उनकी बेटी, पीठ पर पूरा देश और अपने साइड में भाई. आज रोहित-विराट की जोड़ी रोको के नाम से मशहूर है, तो वहीं पांड्या ब्रदर्स की कहानी भी अपने आप में खास है, देश को हार्दिक जैसा हीरो देने वाले एक मां के लिए सैल्यूट तो बनता है. जो 5 करोड़ का घड़ी पहनने वाले बेटे को आज भी 5 रुपये वाला दौर याद दिलाती हैं.

hardik pandya hardik pandya wife hardik pandya son hardik pandya divorce champions trophy 2025

Recent News