UN में पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा को उजागर करने वाले सुधांशु त्रिवेदी की ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Amanat Ansari 09 Nov 2024 05:34: PM 1 Mins
UN में पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा को उजागर करने वाले सुधांशु त्रिवेदी की ये बातें नहीं जानते होंगे आप

पाकिस्तान पर जोरदार निशाना साधने को लेकर इस समय सांसद सुधांशु त्रिवेदी चर्चा में हैं. भारत में अभी हर ओर बीजेपी नेता त्रिवेदी ही छाए हुए हैं. बता दें कि सुधांशु त्रिवेदी एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी हैं. त्रिवेदी अपने तार्किक और प्रभावी वक्तृत्व कौशल के लिए जाने जाते हैं, खासकर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भों में भारतीय राजनीति की जटिलताओं को सरलता से प्रस्तुत करने के लिए.

यह भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा, संयुक्त राष्ट्र में गरजे सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी के विचारों और नीतियों का अक्सर टीवी डिबेट्स और सार्वजनिक मंचों पर प्रतिनिधित्व करते हैं और शैक्षिक रूप से समृद्ध पृष्ठभूमि से आते हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट (Ph.D.) की डिग्री हासिल की है, जो उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाती है. दावा किया जाता है कि भारतीय संस्कृति, इतिहास, और हिंदुत्व विचारधारा पर सुधांशु की गहरी पकड़ है. वे राजनीतिक बहसों में भी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उदाहरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं और विपक्ष अनउत्तरित कर देते हैं.

अन्य विशेषताएं क्या हैं

  • उनकी भाषण शैली तथ्यात्मक और तार्किक होती है, जिससे वे दर्शकों को प्रभावित करते हैं.
  • वे भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण विचारक के रूप में पहचाने जाते हैं, जो भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित तर्कों का इस्तेमाल करते हैं.
  • सुधांशु त्रिवेदी की गिनती बीजेपी के सबसे प्रभावी वक्ताओं में होती है, और वे पार्टी के विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं.

दरअसल, सुधांशु संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान को जबरदस्त फटकार लगाई है और जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा पर निशाना साधा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अपनी इन हरकतों से पड़ोसी मुल्क तथ्य नहीं बदल सकता. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर यूएन की इस संस्था को अपने एजेंडे से भटकाने का प्रयास किया है. साथ ही यह भी याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था, है और रहेगा.

Sudhanshu Trivedi in UN Sudhanshu Trivedi Pakistan Jammu and Kashmir

Recent News