पाकिस्तान की हार के लिए इमरान खान जिम्मेदार, शुरू हो चुका बवाल, जेल से ही कांड कर गए ''अहमद खान नियाजी''

Global Bharat 26 Feb 2025 06:59: PM 1 Mins
पाकिस्तान की हार के लिए इमरान खान जिम्मेदार, शुरू हो चुका बवाल, जेल से ही कांड कर गए ''अहमद खान नियाजी''

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan Team) की टीम जब से भारत से हारी है तबसे ही ट्रोलर्स के निशाने पर है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम के हारने पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इसका जिम्मेदार पूरी टीम के खेलने के तरीके पर डाल रहा है तो कोई टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान पर, लेकिन इसी बीच एक खबर ऐसी आती है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी (Nazam Sethi) ने अप्रत्यक्ष रूप से देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को पाकिस्तान क्रिकेट के गिरती लोकप्रियता का जिम्मेदार ठराया है.

दरअसल, नजम सेठी का कहना है कि एक ऐसी टीम जिसने 1992 में वर्ल्ड कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, जो टी20 टेस्टऔर वनडे (1990, में नंबर एक पर थी, वो आज इतनी कमजोर कैसे हो गयी? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नज़म सेठी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट के पतन की शुरुआत 2019 में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई. जब इमरान ने एहसान मनी (आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष) को PCB अध्यक्ष बनाया, तो उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में बड़े बदलाव किए, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट कमजोर पड़ने लगा.

बता दें कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025  (Champians Trophy 2025) में पाकिस्तान की हार के बाद अपना दुःख व्यक्त किया है. कराची में न्यूजीलैंड और दुबई में भारत से मिली बड़ी हार के बाद मेजबान पाकिस्तान आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाली पहली टीम है. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान ने अपनी बहन अलीमा से बातचीत में भारत के खिलाफ मैच हारने को लेकर चर्चा की. खबरों के मुताबिक उनका कहना है कि जब अपने पसंदीदा लोगों को निर्णय लेने का हक दिया जाएगा तो क्रिकेट का अंत में सत्यानाश ही होगा.

अलीमा ने बताया कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच भी देखा था. जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के हारने पर दुख भी व्यक्त किया था. बता दें कि न्यूजीलैंड से हार के बाद पाकिस्तान को भारत से भी बूरी हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम शुरुआत में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं उसका अगला मैच अब बांग्लादेश से होने वाला, जो सिर्फ औपचारिकता मात्र है.

 

Pakistan Imran Khan Pakistan Cricket Babar Azam Mohammad Rizwan

Description of the author

Recent News