Mahakumbh 2025: जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सिर पर शिवलिंग रख क्यों किया स्नान? ज्यादातर लोग नहीं समझ पाए वजह महाकुंभ में वीवीआईपी के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है, इसी कड़ी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया, और फिर उपराष्ट्रपति ने संगम में स्नान किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं,
![]()
आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कैसे जगदीप धनखड़ के साथ दो छोटे बच्चे भी स्नान कर रहे हैं, और कई साधू-संत वहां खड़े हैं, इसी दौरान एक संत शिवलिंग लेकर आते हैं, जिन्हें सिर पर रखकर उपराष्ट्रपति स्नान करते हैं, साथ में मंत्रोच्चार चल रहा होता है. आप भी वीडियो गौर से देखिए, फिर बताते हैं इसके पीछे की वजह क्या है.
![]()
भारत में ये प्रथा सामान्य नहीं है, इसीलिए हमने जब एआई से इसका जवाब पूछा तो पता चला शिवलिंग को सिर पर रखकर नहाने की प्रथा कुछ विशिष्ट समुदायों या क्षेत्रों में पाई जाती है, लेकिन यह एक सामान्य प्रथा नहीं है. एक संभावित कारण यह हो सकता है कि शिवलिंग को सिर पर रखकर नहाने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शुद्धि और पवित्रता प्राप्त होती है.
यानि इसके पीछे एक मान्यता हो सकती है, जैसे गृहमंत्री शाह जब स्नान के लिए पहुंचे तो संगम में ही उन्हें संतों ने आचमन करवाया, फिर उन्होंने अपने पोते को संतों से आशीर्वाद दिलवाया और लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. ठीक वैसे ही जगदीप धनखड़ भी लेटे हनुमान मंदिर भी गए, जहां सीएम योगी उनके बगल में खड़े नजर आए. खास बात ये थी कि इसी दिन 77 देशों के करीब 118 राजनयिक भी महाकुंभ पहुंचे थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे बीजेपी नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा बहुत अच्छा लग रहा है.