ऐसा क्या हो गया कि 5 मिनट तक पाकिस्तान की संसद में होती रही यूपी के सीएम की तारीफ? क्या योगी की नीतियों का कायल हुआ पड़ोसी मुल्क

Global Bharat 21 Jun 2025 12:09: AM 2 Mins
ऐसा क्या हो गया कि 5 मिनट तक पाकिस्तान की संसद में होती रही यूपी के सीएम की तारीफ? क्या योगी की नीतियों का कायल हुआ पड़ोसी मुल्क

कभी योगी आदित्यनाथ का बुलडोज़र अमेरिका में दिखाई देता है, तो कभी विदेशी नेता भारत दौरे पर आते हैं तो योगी के बुलडोज़र के साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान की संसद में योगी का मुद्दा छा गया! योगी की चर्चा पाकिस्तान की संसद में होती है! पाकिस्तानी सांसद योगी का काम गिनाने लगते हैं, योगी आदित्यनाथ के बयानों पर आम तौर पर पाकिस्तान में चर्चा होती है, लेकिन इस बार योगी के काम की तारीफ हो रही है! दरअसल एक सांसद खड़े होते हैं, वो कहते हैं कि यूपी से भी खस्ता हालत पाकिस्तान की है! भारत से तो तुलना ही नहीं कर सकते हैं! सांसद का दावा है कि UP में सरकार 80 अरब डॉलर की कमाई करती है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 50 अरब डॉलर की कमाई करता है! वो ये भी कहते हैं! पाकिस्तान का पूरा बजट 62 बिलियन डॉलर का है, जबकि अकेले यूपी का 97 बिलियन डॉलर का है! 

‘भारत हमारा दुश्मन है’, लेकिन योगी का नाम लेकर सांसद का दावा हम यूपी से भी पीछे हैं

ये पहला मौका नहीं है, पाकिस्तान में कई बार योगी का नाम आया! जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान योगी ने कहा कि 75 सालों तक पाकिस्तान ने बहुत जी लिया तो वो बयान भी वायरल हो जाता है! 2 साल पहले जब योगी ने कहा था पाकिस्तान का विलय भारत में होगा, या नक्शे से मिटा देंगे तब भी योगी के नाम की चर्चा वहां के संसद में हुआ था! कुछ समय पहले ही पंजाब प्रांत की CM मरियम नवाज की सरकार जब अपराध बढ़ा तो वहां के नेताओं ने योगी का नाम लिया, विपक्षी नेता शेर अफगान ने तो ये तक कह दिया कि पंजाब को योगी जैसा नेता चाहिए! हमारे यहां अपराधी खुलेआम घूमते हैं, सरकार को योगी मॉडल अपनाना चाहिए, योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व चाहिए, जो अपराधियों से सख्ती से निपट सके. 

अमेरिका या लंदन,पाकिस्तान या बांग्लादेश हर कहीं जम चुका है बुलडोज़र बाबा का सिक्का!

फ्रांस में कुछ समय पहले जब इस्लामिक हिंसा भड़की तो वहां योगी की मांग होने लगी, सोशल मीडिया पर लोग PM मोदी को टैग कर योगी को फ्रांस भेजने की चर्चा करने लगे! योगी सरकार की ऑफिशियल आईडी से एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था, महाराज जी ने जो मॉडल बनाया है, उसकी चर्चा हर देश में होती है! फ्रांस में हिंसा के दौरान योगी का नाम छाया रहा, उनके कानून मॉडल का जिक्र होता रहा! लेकिन बात सिर्फ फ्रांस हिंसा तक ही नहीं रूकती है! महाकुंभ के दौरान कई विदेशी नेताओं ने स्नान किया था, ज्यादातर देशों के नेताओं ने योगी आदित्यनाथ से कानून मॉडल पर बात की थी, योगी के मॉडल की चर्चा ऑस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका तक होती है!

योगी कौन हैं इस बात का अंदाज़ा आज भी कई लोग नहीं लगा पाते हैं, जब वो मठ होते हैं तो अमित शाह की मुलाकात ऐसे होती है, और जब वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर होते हैं तो शाह की मुलाकात ऐसी होती है! भारत से लेकर पाकिस्तान तक हर कहीं एक नाम की चर्चा हो रही है? योगी के काम पर तारीफ करने वालों के साथ आलोचना करने वाले भी हैं, लेकिन जब दुश्मन देश की संसद में योगी की तारीफ हो रही है, पाकिस्तानी संसद योगी के काम पर ताली बजा रहे हो तो फिर योगी का भविष्य क्या होगा? कहां होगा? इसका अंदाज़ा हर कोई आसानी से लगा सकता है?

Yogi Adityanath Pakistan Parliament Yogi praised in Pakistan Pakistani MP on Yogi Adityanath Yogi Adityanath international praise Yogi Adityanath law and order Yogi model in Pakistan Indian CM praised abroad Yogi speech Pakistan Yogi Adityanath governance model Pakistan Parliament latest news cross-border politics India Pakistan Yogi Adityanath popularity Yogi Adityanath viral news Yogi praised by Pakistani leaders Indian politics global reaction

Description of the author

Recent News