लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए अगले तीन दिनों (20 से 23 मई तक) का भारी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में भीषण लू चलने वाली है, जबकि रातें भी भट्टी की तरह गर्म रहेंगी.
IMD के लखनऊ केंद्र ने कहा है कि तेज पछुआ हवाओं और शुष्क मौसम के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है. प्रदेश के करीब 50 जिलों में वार्म नाइट (गर्म रात) का अलर्ट जारी किया गया है, यानी सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. प्रशासन ने भी सभी जिलों में तैयारियां शुरू कर दी हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे गर्मी को हल्के में न लें और सतर्क रहें.
20 मई (आज) से 21 मई तक
21 मई से 22 मई तक
लू का दायरा और बढ़ जाएगा. रेड अलर्ट वाले जिलों में कानपुर नगर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, अलीगढ़, मथुरा आदि शामिल हो गए हैं. पूर्वांचल के कुछ इलाकों में भी गर्मी तेज होने वाली है.
22 मई से 23 मई तक
पूर्वांचल तक रेड अलर्ट फैल जाएगा. प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, प्रतापगढ़ जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. डॉक्टरों ने लोगों को खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. भीषण लू और गर्म रातों के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ गया है.
बचाव के जरूरी उपाय