झारखंड के दुमका से एक हैरान कर देने वाला मामवा सामने आया है. यहां पति के द्वारा तीन तलाक देने पर पत्नी ने पति को घर बुलाकर उसका गला रेत दिया. पति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल व्यक्ति की पहचान अनवर राजा के रूप में हुई है. उस पर आरोप है कि उसने हैदराबाद में रहते हुए पत्नी को तीन तलाक दे दिया था, जिसके बाद गुस्साए पत्नी ने पति को बड़े ही प्यार से घर बुलाया और मौका देखते ही उसपर चाकू से हमला कर दिया. घायल व्यक्ति को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. हालांकि मायके वालों ने दावा किया है कि पति ने खुद ही गला रेता है.
मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि अनवर राजा की शादी 2017 में गांव की तब्बसुम नूरी से हुई थी. इसी बीच किसी बात को लेकर नूरी का ससुरालवालों से अनबन हो गया, जिसके बाद पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. इसी बीच तब्बसूम नूरी के पिता ने उसे अपने घर ले आए, लेकिन अनवर ने पत्नी से संपर्क बनाए रखा. वह तब्बसुम से दोबारा शादी करना चाहता था, उसके दो बच्चे भी हैं.
इसी बीच जब अनवर घर आया तो पंचायत बुलाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ. अनवर की बहन ने बताया कि भाभी ने शनिवार को उसके भाई को बुलाया था. जब वह ससुराल पहुंचा तो भाभी ने मजाक में उसे आंखें बंद करने के लिए कहा और आंखें बंद करते ही भाभी तब्बसुम ने चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया, जिसके बाद अनवर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने अनवर को अस्पताल में भर्ती कराया.
इसी बीच तबस्सुम के मायके वालों का कहना है कि अनवर ने ही तब्बसुम को मिलने बुलाया था और तलाक के बावजूद उसे घर ले जाना चाहता था, पर तबस्सुम ने उसके घर जाने से इनकार कर दिया. इसी बीच आवेश में आकर अनवर ने खुद ही चाकू से अपना गला रेल लिया और आरोप तब्बसुम पर लगा दिया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी अनिल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए.