बिहार के किशनगंज में महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को दिया जन्म, चमत्कार मान रहे लोग..!

Global Bharat 07 May 2024 04:40: PM 1 Mins
बिहार के किशनगंज में महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को दिया जन्म, चमत्कार मान रहे लोग..!

बिहार के किशनगंज से एक अजीबोगरीब, लेकिन खुशी देने वाला मामला सामने आया है, जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं. दरअसल यहां पर एक महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है. सभी बच्चियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जिसके बाद क्षेत्र के सभी लोग इसी की चर्चा कर रहे हैं. सभी बच्चियां 1 किलो के अंदर की बताई जा रही है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

आस-पास के लोग इसे किसी अजूबे से कम नहीं मान रहे हैं. महिला का प्रसव करवाने वाली डॉ. फर्जाना ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी से सभी बच्चों का जन्म हुआ. बता दें कि यह मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड का है. ठाकुरगंज कनकपुर पंचायत के जालमिलिक गांव निवासी 20 वर्षीय ताहिरा बेगम एक निजी नर्सिंग होम में अपना इलाज करवा रही थी.

ताहिरा ने बताया कि जब 2 माह की गर्भवती थी, तब पता चला कि पेट में चार बच्चे हैं. बाद में डॉक्टर के पास चेकअप करवाने गई तो पता चला कि चार नहीं बल्कि 5 बच्चे हैं. शुरुआत में तो बहुत डर गई, लेकिन डॉक्टर ने भरोसा दिलाया और कहा कि सबकुछ अच्छा होगा. आपको बता दें कि इस बार ताहिरा दूसरी बार मां बनी है.

जानकारी मिली है कि महिला पहले से ही 3 साल के बेटे की मां है. अब उसके 6 संतान हो गए हैं. आपको बता दें कि इस बार ताहिरा दूसरी बार मां बनी है. महिला पहले से ही तीन साल के बेटे की मां है. अब उसके 6 संतान हो गए हैं.