छत पर सोती महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, 50 हजार मांगे, न देने पर वायरल कर दी क्लिप

Amanat Ansari 20 Nov 2025 10:01: PM 1 Mins
छत पर सोती महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, 50 हजार मांगे, न देने पर वायरल कर दी क्लिप

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना हुई है. मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता रात में गर्मी से परेशान होकर घर की छत पर सोने चली गई. तभी उसका पड़ोसी सन्नी मौका देखकर छत पर चढ़ गया और महिला का सोते हुए बेहद आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल का सिलसिला.

आरोपी ने महिला को फोन करके 50 हजार रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो पूरे मोहल्ले व सोशल मीडिया पर डाल देगा. डर के मारे महिला कुछ दिन चुप रही, लेकिन जब आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से गुहार लगाई. मामला यहीं नहीं थमा.

जब महिला के पति ने सन्नी से बात करने की कोशिश की तो आरोपी अपने साथियों के साथ घर आ धमका. लाठी-डंडों से पति-पत्नी दोनों को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया. पीड़िता की लिखित शिकायत पर सदर सीओ शिवांक सिंह ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोपी सन्नी के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना से पूरे इलाके में गुस्सा है. महिलाएं अब रात में छत पर सोने से भी डरने लगी हैं.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी ऐसा वीडियो देखे तो तुरंत रिपोर्ट करे और फॉरवर्ड न करे, क्योंकि वीडियो आगे भेजना भी गैर-कानूनी है. यह मामला एक बार फिर महिलाओं की निजता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है.

UP Crime Kaushambi Crime Kaushambi Police Crime News

Recent News