''वर्षा'' की जिंदगी में आया नया "बहार", दोनों ने मिलकर ''सावन'' की जान ले ली

Amanat Ansari 15 Jan 2026 07:55: PM 1 Mins
''वर्षा'' की जिंदगी में आया नया
  • गुजरात में महिला ने पूर्व प्रेमी को 8 बार चाकू मारा
  • पुलिस ने हत्यारों को पल भर में कर लिया गिरफ्तार

Crime News: गुजरात के राजकोट में मकर संक्रांति के दिन 45 वर्षीय व्यक्ति सावन गोस्वामी की हत्या कर दी गई. उनकी पूर्व प्रेमिका और उसके नए प्रेमी ने मिलकर उन्हें 8 बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सावन को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में पता चला कि सावन गोस्वामी का वर्षा नाम की महिला के साथ पिछले चार महीनों से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच बार-बार विवाद होने के कारण रिश्ता टूट गया और वर्षा ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहना शुरू कर दिया. सावन इस बात से बहुत परेशान थे और उनके बीच कई बार झड़पें हो चुकी थीं.

एक दिन पहले भी दोनों में हुआ था विवाद

घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. मकर संक्रांति के दिन सावन वर्षा के घर गए, जहां दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई. इसके बाद वर्षा ने अपने नए प्रेमी की मदद से सावन पर चाकू से हमला कर दिया और उन्हें आठ बार चाकू मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्रेमिका के नए संबंध से बहुत दुखी था सावन

जानकारी मिली कि हत्या का कारण पीड़ित और आरोपियों के बीच कई बार हुए विवाद थे. पीड़ित सावन अपनी पूर्व प्रेमिका के किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने से बहुत दुखी थे और उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. हत्या के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और उसके नए प्रेमी ने मिलकर सावन को आठ बार चाकू मारा, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने वर्षा और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है. यह बेहद दुखद और सनसनीखेज प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्या का मामला है.

Rajkot stabbing Makar Sankranti murder Varsha relationship dispute knife attack

Recent News