Isabella’s Islay Whisky: दुनिया की सबसे महंगी शराब, 90 ML का पेग पीने में बिक सकती है जायदाद, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Rahul Jadaun 31 May 2025 06:53: PM 1 Mins
Isabella’s Islay Whisky: दुनिया की सबसे महंगी शराब, 90 ML का पेग पीने में बिक सकती है जायदाद, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Isabella’s Islay Whisky: आज के समय में शराब पीने के शौकीन पूरी दुनिया में मौजूद हैं. कुछ लोग शौकिया पीते हैं, कुछ आदतन, लेकिन इनमें हर तरह के लोग होते हैं, जो सस्ती शराब भी पीते हैं और महंगी शराब भी, क्योंकि एक कहावत ये भी है कि शौक बड़ी चीज है. ऐसे ही शौकिया लोग अक्सर महंगी शराब का लुत्फ उठाते देखे जाते हैं, वैसे तो दुनिया के अंदर शराब के कई सारे बांड मौजूद हैं, जिनकी एक बोतल की कीमत हजारों से लेकर करोड़ों रुपये तक है

लेकिन कुछ शराब इतनी महंगी होती हैं जिसका एक पैग पीन के बारे में दुनिया का आधी आबादी सोच भी नहीं सकती, क्योंकि इन शराबों की कीमत करोड़ों रुपये में होती है. आज हम आपको ऐसी ही महंगी शराब के बारे में बताने वाले हैं जिसका 30 ML का एक पैग पीने में आपको इतने रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं जिसके बारे में सपनों में भी नहीं सोचा होगा. इसका पैग पीने के लिए आपको अपनी प्रॉपर्टी भी दांव पर लगानी पड़ सकती है.

दुनिया की सबसे महंगी शराब

जिन लोगों के पास पैसे की कमी नहीं होती और शराब का शौक होता है वो इसकी कीमत नहीं देखते, जबकि कुछ लोग ऐसे भी दुनिया में मौजूद हैं जिन्हें महंगी से महंगी शराब पीने का शौक होता है. अगर आपको भी महंगी से महंगी शराब पीने का शौक है तो ये खबर बिलकुल आपेक लिए है. क्योंकि जिस शराब की हम बात कर रहे हैं उसकी एक बोतल की कीमत करीब 6.2 मिलियन डॉलर है, अगर इसे रुपयों में देखा जाए तो भारतीय रुपयों में इसकी कीमत करीब 53 करोड़ रुपये बैठती है.

करोड़ों का है एक पैग

इस शराब का नाम है “इसाबेला इस्ले व्हिस्की” जिसकी एक बोतल की कीमत लगभग 53 करोड़ रुपये है, इसकी बोतल में 700 ML शराब आती है, इस हिसाब से अगर देखा जाए तो इसका मात्र 30 ML का एक पैग 2 करोड़ से ज्यादा का पड़ेगा, जबकि अगर कोई इसका 90 ML का पटियाला पैग पीना चाहता है तो उसे लगभग 7 करोड़ रुपये अपनी जेब से ढ़ीले करने पड़ेंगे. यह एक लिमिटेड एडिसन विस्की है, जिसकी चुनिंदा बोतलें ही बनाई गई हैं. इसकी कीमतों को अगर देखा जाए तो एक बोतल की कीमत में किसी भी मेट्रो शहर में बड़ा सा बंगला खरीदा जा सकता है.

 

Isabella’s Islay Whisky World's Most Expensive Alcohol Luxury Whisky Price Costliest Liquor in the World

Recent News