World Pneumonia Day 2024: निमोनिया के क्या है लक्षण और इसके बचाव

Ajay Thakur 12 Nov 2024 04:50: PM 2 Mins
World Pneumonia Day 2024: निमोनिया के क्या है लक्षण और इसके बचाव

हर साल लाखों लोग न्यूमोनिया (जुकाम) से संक्रमित होते हैं और यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. यह बीमारी हर आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन खासकर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले, बुजुर्ग और छोटे बच्चों के लिए यह अधिक खतरनाक हो सकती है. इसलिए न्यूमोनिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 12 नवम्बर को वर्ल्ड न्यूमोनिया डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को न्यूमोनिया के लक्षण, बचाव के उपाय और इलाज के बारे में जानकारी देना है.

न्यूमोनिया क्या है?

न्यूमोनिया एक प्रकार की श्वसन संबंधी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों में सूजन आ जाती है. यह सूजन आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस या फंगस (माइकोरगनिज़म्स) के कारण होती है. जब इन संक्रमणों के कारण फेफड़ों के छोटे एयर सैक्स (एल्यूलोई) में सूजन आ जाती है, तो ये फ्लूइड या पस से भर जाते हैं और शरीर को ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. इसके परिणामस्वरूप सांस लेने में तकलीफ, खांसी, बुखार और अन्य श्वसन समस्याएं उत्पन्न होती हैं. 

न्यूमोनिया का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है. कुछ लोग इसे हल्के लक्षणों के साथ पार कर लेते हैं, जबकि गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. यह खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है और दुनिया भर में मौतों के प्रमुख कारणों में शामिल है, विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों के बीच.

न्यूमोनिया के लक्षण

न्यूमोनिया के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:- तेज बुखार और ठंड लगना
- खांसी, जो कभी-कभी खून या बलगम के साथ हो सकती है
- सांस लेने में तकलीफ
- सीने में दर्द
- थकावट और कमजोरी
- उल्टी या दस्त

न्यूमोनिया से बचाव

न्यूमोनिया से बचाव के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं:
1. टीकाकरण: बच्चों और बुजुर्गों के लिए न्यूमोनिया के खिलाफ टीकाकरण उपलब्ध है. यह इन्फेक्शन से बचाव में मदद करता है.
2. स्वच्छता बनाए रखें: हाथ धोने की आदत डालें, खासकर खाने से पहले और बाहर से घर लौटने के बाद.
3. सामान्य स्वच्छता: तंबाकू और शराब से बचें क्योंकि ये श्वसन तंत्र को कमजोर कर सकते हैं.
4. स्वस्थ आहार: अच्छे आहार से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति मिलती है.

न्यूमोनिया का इलाज

न्यूमोनिया का इलाज उसकी गंभीरता और प्रकार पर निर्भर करता है. हल्के मामलों में एंटीबायोटिक्स या एंटीवायरल दवाएं दी जाती हैं. गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता हो सकती है, जहां ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य उपचार दिए जाते हैं.

world pneumonia day pneumonia world pneumonia day 2024 world pneumonia day theme

Recent News