Crime News: हैदराबाद के पोचाराम इलाके में एक बेहद सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवक ने अपनी मंगेतर से शादी के लिए दबाव डालने पर, जब उसने मना कर दिया तो बदले की भावना से उस युवती को HIV से संक्रमित खून वाली सिरिंज लगाकर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: किन्नर प्रेमिका के साथ रहने के लिए पत्नी को दिया 5 लाख का ऑफर, बीवी को मंजूर नहीं!
मामले की शुरुआत कुछ हफ्ते पहले हुई जब दोनों परिवारों ने उनकी सगाई तय की थी. लेकिन बाद में लड़की और उसके परिवार को पता चला कि लड़का और उसके माता-पिता HIV पॉजिटिव हैं. इस खबर के बाद लड़की ने शादी से पूरी तरह इनकार कर दिया. इस फैसले से युवक काफी नाराज हो गया और दोनों पक्षों के बीच कई बार तीखी बहस भी हुई.
यह भी पढ़ें: दूसरे की बीवी के चक्कर में बेआबरू हुआ CRPF इंस्पेक्टर, रात 2 बजे किया बड़ा कांड!
11 मार्च को आरोपी युवक, जिसका नाम मनोहर बताया जा रहा है, युवती के घर पहुंचा. वहां उसने फिर से शादी के लिए जोर डाला, लेकिन जब लड़की अपने रुख पर अटल रही तो गुस्से में आकर उसने पहले से तैयार की हुई सिरिंज से उसके शरीर में संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया और मौके से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: तालिबान के खिलाफ जंग में शामिल हो सकता है चीन, विदेश मंत्री वांग यी ने दिए संकेत!
हमले के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में इंजेक्शन का निशान मिला और डॉक्टरों को संक्रमण का शक हुआ. इस खुलासे के बाद परिवार ने पोचाराम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: सीधे जंग में उतरा उत्तर कोरिया, इस देश की ओर दागीं कई मिसाइलें, मौजूद हैं हजारों अमेरिकी सैनिक!
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल वह हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है. जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि आरोपी ने संक्रमित सिरिंज और खून की व्यवस्था कैसे की. पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं. इस घटना के बादन इलाके में सनसनी फैल गई है.