बिहारः पटना में कार और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

Global Bharat 16 Jul 2024 04:39: PM 1 Mins
बिहारः पटना में कार और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

बिहार में पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित हुई है. यहां एक कार और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. इस दौरान कार में कुल 11 लोग सवार थे.

बाढ़-2 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है है. उन्होंने बताया कि घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और अन्य का इलाज चल रहा है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 5 घायलों का इलाज चल रहा है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना की जांच की जा रही है.

कानून-व्यवस्था सामान्य है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये लोग बच्चे का मुंडन कराने नवादा से बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर जा रहे थे. इस दौरान करीब ढाई बजे यह हादसा हो गया, जिसमें चार महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और सुबह होने के कारण उसे झपकी आ गई, जिससे कार ट्रक से टकरा गई.