भाजपा सांसद नवनीत राणा ने फिर से विवादित बयान दिया है. दरअसल नवनीत राणा ने शुक्रवार को कहा कि बड़े ओवैसी (असदुद्दीन) ने कहा कि मैंने छोटे को दबा के रखा है, मेरा छोटा तोप (अकबरुद्दीन ओवैसी) है, मैं बताना चाहती हूं बड़े, ऐसे तोप को हम घर के बाहर सजावट के लिए रखते हैं.
नवनीत राणा ने कहा कि बड़ा कहता है छोटा हमारा खूंखार है, ऐसे खूंखार को हम घर में पालते हैं. यह याद रखना कि मैं भी भूतपूर्व सैनिक की बेटी हूं. मैं भी देखना चाहती हूं कि मुर्गी और मुर्गी का बच्चा कब तक खैर मनाता है.
उन्होंने कहा कि बड़ा (असदुद्दीन ओवैसी) कहता है मैंने छोटे को संभाल के रखा,समझा के रखा है, समझा के रखा है. इसलिए बड़े तुम्हारा आंखों के सामने हैं. नहीं तो राम भक्त, मोदी के शेर गली में घूम रहे हैं. दबा के रखा है. इसलिए नजरों के सामने है. मैं बहुत जल्द हैदराबाद आ रही हूं, देखती हूं कौन रोकता है.
इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन पर नवनीत ने कहा था कि अगर 15 सेकंड के लिए पुलिस को ड्यूटी से हटा दें तो दोनों भाइयों को पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और कहां गए.
दरअसल, राणा का बयान एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के 2013 में दिए गए उस विवादित भाषण के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस को हटा दिया जाए तो देश में उन्हें केवल 15 मिनट लगेंगे हिंदुओं को करने के लिए.