राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत समेत कई राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ब्लास्ट हो रहे हैं. यही नहीं बीते कई महीनो में आपने ऐसी खबरें सुनी होगी जिसमे गाड़ियों में या बाइक में आग लगने की घटना सामने आई है. तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ही कई घरों में कई गाड़ियों में ब्लास्ट या आग लगने की खबर सामने आई है. जैसे इस बढ़ती गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सावधानी से रखना जरूरी है वैसे ही गाड़ियों का ख्याल भी रखना जरूरी है. तो आइये जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स जिससे आपकी गाड़ियां इस गर्मी में सुरक्षित रहेंगी और उनमे आग भी नहीं लगेगी.
बता दें कि बाइक में आग लग जाने के कई कारण होते हैं. जहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है वहीं कुछ तकनीक की वजह से भी गाड़ियों में आग लग रही है.
लिथियम आयन बैटरी का तेज गर्म होना
बता दें कि मार्केट में बिक रही ज्यादातर बाइक्स में लिथियम आयन बैटरी इस्तेमाल होती है.. जिसमें ज्वलनशील इलेक्ट्रोलाइट फ्लूड भरा रहता है. अगर ये बैटरी ज्यादा गर्म हो जाती है, तो ब्लास्ट होने का खतरा हो सकता है... जिससे गाड़ियों में आग लग सकती है...
खराब पार्ट्स को बिलकुल भी न करें न इस्तेमाल
अगर आप बाइक के खराब पार्ट्स को बार बार ठीक करवा रहे हैं तो इससे भी आपकी गाड़ी में आग लग सकती है. क्योंकि ये पार्ट्स आपकी बाइक में लगी लिथियम आयन बैटरी पर बुरा असर डालते हैं. जिससे बैटरी खराब हो सकती है और शार्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है. अब चलिए बताते हैं कि बाइक में आग लगणे से कैसे बचाया जा सकता है.
ई-बाइक्स को आग लगने से बचाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करना होगा.
सही और अच्छी जगह से गाड़ी खरीदें
अगर आप ई-बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छी जगह से बाइक लेनी चाहिए. जहाँ आपको बाइक और उसमे लगे पार्ट्स की गॅरंटी मिले. साथ ही बाइक पर ईज-बाइक की बैटरी पर मिलने वाली वारंटी के बारे में भी आपको उस शॉप से पूरी जानकरी लेनी है.
ओरिजिनल पार्ट्स का इस्तेमाल
अपनी बाइक में हमेशा उन्हीं कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करें, जो बाइक निर्माता कंपनी की तरफ से दिए गए हैं. अपनी बाइक के लिए दूसरे किसी सोर्स से लिए गए चार्जर और बैटरी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. डुप्लिकेट पार्ट्स का इस्तेमाल आपकी बाइक और साथ ही आपको भी नुकसान पहुंचा सकता है.
चार्जिंग प्वाइंट्स चुनने में गलती न करें
अपनी ई-बाइक्स को हमेशा अप्रूव्ड चार्जिंग से ही चार्ज करें. और अगर आप किइस चर्जिंग स्त्तिव पर बाइक चरजे कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि वो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वाली चर्जिंग स्टेशन हो.
गर्मियों में धुलते रहे बाइक
ध्यान रहे कि ज्यादा गर्मी प[पड़ने से बाइक गर्म हो जाती है. इसलिए हफ्ते ,में कम से कम 3 बारे अपनी बाइक को धुलना न भूले... इससे बाइक और बाइक के पार्ट्स ठंडे रहेंगे और लम्बा चलेंगे.. ध्यान रहे कि ज्यादा धुप में बाइक या गाडी न कड़ी खड़े.