लखनऊ अग्निकांड के बाद संभल में सख्ती! सपा विधायक के बेटे का एक मॉल सील, दूसरे मॉल पर ताला

Amanat Ansari 07 Jul 2026 03:47: PM 1 Mins
लखनऊ अग्निकांड के बाद संभल में सख्ती! सपा विधायक के बेटे का एक मॉल सील, दूसरे मॉल पर ताला

संभल: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. संभल जिले में प्रशासन ने मुरादाबाद और बहजोई रोड पर स्थित दो बड़े मॉल पर अचानक छापेमारी की. जांच में गंभीर कमियां मिलने पर एक मॉल को तुरंत बंद करा दिया गया. सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप कुमार की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ यह कार्रवाई की.

किस-किसा मॉल पर छापा?

  • सी मार्ट मॉल (मुरादाबाद रोड)- पूर्व ब्लॉक प्रमुख का मॉल  
  • इमरजेंसी एग्जिट गेट बंद मिला  
  • फायर सिलेंडर 2024 के एक्सपायर्ड

मॉल को तुरंत सील कर दिया गया

  • सिटी मार्ट मॉल (बहजोई रोड)- सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे शान इकबाल का मॉल  
  • स्मोक डिटेक्टर गायब
  • भवन का नक्शा नहीं दिखाया गया
  • मालिक से जवाब तलब, दस्तावेज जमा करने को कहा गया

प्रशासन का रुख सख्त

अधिकारियों ने कहा कि दोनों मॉल में फायर सेफ्टी के उपकरण अपर्याप्त मिले. पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जा रही है. लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच हो रही है. विधायक पुत्र ने कहा कि यह औचक निरीक्षण था. बताई गई कमियों को जल्द पूरा किया जा रहा है. मॉल दो साल पहले खरीदा गया था, इसलिए नक्शा ढूंढकर दिखाया जाएगा. फायर अलार्म लगा हुआ है और नए सिलेंडर का ऑर्डर दे दिया गया है.

Sambhal Mall Raid SP MLA Son Fire Safety Lapses

Recent News