जेल से रिहाई के बाद आज़म खान का सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, सीतापुर से रामपुर तक खतरनाक स्टंट, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Global Bharat 23 Sep 2025 06:16: PM 1 Mins
जेल से रिहाई के बाद आज़म खान का सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, सीतापुर से रामपुर तक खतरनाक स्टंट, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ : सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खान के समर्थकों ने गर्दा उड़ा दिया. अपने बेटे के साथ कार से सीतापुर से निकले आजम खान का काफिला 100 गाड़ियों से ज्यादा हो गया. सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंटबाजी हुई और सड़के पूरी तरह से जाम हो गई. पुलिस ने अबतक 73 वाहनों का चालान काट चुकी है. वहीं, आगे भी कार्रवाई करने की बात कह रही है. एक और समर्थक खुश है तो दूसरी ओर पुलिस भी एक के बाद एक वाहनों पर कार्रवाई कर रही है. 

सीतापुर जेल में बंद आजम खान की रिहाई होने पर भारी संख्या में समर्थक पहुंचे थे. सुबह नो पार्किंग के लिए 15 वाहनों का चालान काटा गया, जिसके बाद संख्या बढ़ती हुई चली गई. अबतक अलग-अलग यातायात नियमों को तोड़ने की वजह से 73 वाहनों का चालान काटा जा चुका है. जहां पर एक लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि नियमों का उलंघन करने पर सभी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई है. 

सीतापुर से लखीमपुर तक स्टंटबाजी

आजम खान की रिहाई के बाद सीतापुर से लखीमपुर खीरी तक स्टंटबाजी हुई. हाइवे पर 100 से ज्यादा गाड़ियों से आजम खान रामपुर जा रहे थे.इस दौरान तेज रफ्तार कार का सनरूफ खोलकर काफी संख्या में लोग वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए. यह न सिर्फ नियमों का उलंघन है. बल्कि, जानलेवा भी साबित हो सकता है.

Azam Khan SP Leader Azam Khan Rampur News Sitapur News UP Politics Samajwadi Party

Description of the author

Recent News