नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय जनत दल (RJD) ने आखिरकार 143 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. साथ ही तेजस्वी यादव कहां से लड़ेंगे उसका भी ऐलान कर दिया गया है. हालांकि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है. तेजस्वी यादव ने अपना राघोपुर सीट बरकरार रखा है, वे पिछली बार यहीं से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, "राजद अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है, गठबंधन धर्म का सम्मान करती है और कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबले की उम्मीद है."