आज संसद भवन में एनडीए की बैठक हो रही है. जिसमें सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं. इस दौरान बिहार (Bihar) के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. साथ ही उन्होंने तीसरे कार्यकाल में विकास के लिए तरह-तरह के कार्य करने की उम्मीद जताई.
यही नहीं, उन्होंने बिहार के विकास की भी बात की. नीतीश कुमार का संबोधन सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हंसने लगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन करते हुए कहा कि सब लोग मिलकर चलेंगे और जो काम बाकी बचा है, उसे पीएम मोदी पूरा करेंगे.
हंसने लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार का बाकी काम पूरा होगा. इस दौरान नीतीश कुमार ने एक हंसने वाली बात भी कह दी. वहीं नीतीश कुमार की बात सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हंसने लगे. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इधर-उधर जो थोड़ा-बहुत जीत गया है न, अगली बार जब आप आइएगा न तब ऊ सब भी हार जाएगा. इस प्रधानमंत्री सहित एनडीए के तमाम नेता हंसने लगे.
अगली बार विपक्ष के लिए कोई गुंजाइश ही नहीं रहेगी
उन्होंने आगे उम्मीद जताई है कि इस बार जीतने सीटें हार गए हैं, अगली बार वह सब भी एनडीए जीत जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बार इतना काम हो जाएगा कि विपक्ष के लिए कोई गुंजाइश ही नहीं रहेगी. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भरोसा जताया कि पीएम मोदी जैसा चाहेंगे वे वैसा ही करेंगे.
पीएम मोदी के साथ रहने का किया वादा
नीतीश कुमार का साफ तौर पर इशारा था इंडिया गंठबंधन (INDIA ALLIANCE) के सांसदों पर. बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन को 294 सीटें प्राप्त हुई है. वहीं इंडिया गंठबंधन ने 232 सीटें पर सफलता हासिल की है. वहीं कांग्रेस 99 सीट ही जीत पाई. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव से इस बार कांग्रेस का कद जरूर बढ़ा है.