Lawrence Bishnoi Threat Upendra Kushwaha: मोदी के सांसद को लॉरेंस गैंग की धमकी, 28 मिनट में 7 बार किया फोन, कहा- “10 दिन का टाइम गिन लो”

Abhishek Chaturvedi 21 Jun 2025 02:18: PM 3 Mins
Lawrence Bishnoi Threat Upendra Kushwaha: मोदी के सांसद को लॉरेंस गैंग की धमकी, 28 मिनट में 7 बार किया फोन, कहा- “10 दिन का टाइम गिन लो”
  • 28 मिनट में 7 बार किया फोन, कहा 10 दिन में नहीं बचोगे, साइबर सेल ढूंढ रही है लोकेशन!
  • पप्पू यादव के बाद, बिहार का दूसरा नेता कौन, जो लॉरेंस गैंग के निशाने पर आया, मिली धमकी

Lawrence Bishnoi Threat Upendra Kushwaha: गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का एक नया कारनामा सामने आया है, उसने बिहार के एक बड़े नेता को 28 मिनट में 7 बार कॉल करके धमकी दी है, उसके एक गुर्गे ने कहा है कि 10 दिन में खत्म कर देंगे, जिसके बाद से हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वो नेता कौन है, इससे पहले पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग की ओर से बड़ी धमकी मिली थी, तब तो एक ऑडियो भी आया था, जिसमें पता चला था जेल में एक मिनट के लिए जैमर बंद करवाने के 1 लाख रुपये लॉरेंस गैंग ने दिए थे. हालांकि इस बार फोन जेल से आया या कहीं और इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जिन नेताजी को धमकी मिली है, उन्होंने मोबाइल नंबर भी शेयर किया है. राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने 19 जून की रात 11 बजकर 31 मिनट पर लिखा

आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए। साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई. SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियाँ अस्वीकार्य है. इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है.

नेताजी के इस ट्विट पर पटना पुलिस ने लिखा है साइबर सेल को शिकायत भेज दी गई है, जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी. उपेन्द्र कुशवाहा को ये धमकी ऐसे वक्त में मिली जब 20 जून को पीएम मोदी का बिहार दौरा था, और उपेन्द्र कुशवाहा उस रैली में शामिल होने जाने वाले थे, अब धमकी देने वाला कौन है, उसका लॉरेंस गैंग के साथ क्या नाता है, इसकी तलाश में पुलिस जुटी है, इधर इस धमकी पर कई यूजर अपनी-अपनी राय दे रहे है. सचिन कुमार कुशवाहा नाम के यूजर लिखते हैं

कुशवाहा जी देश और प्रदेश दोनों में NDA की सरकार है और जेल के भीतर से लॉरेंस बिश्नोई अपना गैंग चला रहा लेकिन NDA सरकार में इतनी ताकत नहीं की इसको गैंग सहित मिट्टी में मिला दे. आपको अपनी सुरक्षा के लिए ट्वीट करना पड़ रहा, आप अपने समर्थकों की सुरक्षा का ध्यान खाक कर पाएंगे.

सुरक्षा का मसला वाकई गंभीर है, हालांकि इसी बीच ख़बर ये भी सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप में बड़ी फूट पड़ गई है, और इसके सबसे पुराने साथी गोल्डी बराड ने इससे नाता तोड़ लिया है. एनडीटीवी अपनी रिपोर्ट में दावा करता है

गोल्डी बराड़ का नाम गुरुग्राम में एक केस में सामने आने के बाद लॉरेंस ने उससे किनारा करने की शुरुआत की है. अब लॉरेंस के गैंग में अनमोल विश्नोई ,काला झठेडी, नोनी राणा जैसे गैंगस्टर हैं. वहीं गोल्डी बराड़ राजस्थान गैंगस्टर रोहित गोदारा, जो इस समय अमेरिका में है, उसके साथ मिलकर गैंग को आगे बढ़ा रहा है.

17 जून को राजस्थान को श्रीगंगानगर में हुई घटना के बाद जो पोस्ट सामने आए, उससे भी ये इशारा मिलता है कि लॉरेंस ग्रुप में कुछ तो गड़बड़ चल रहा है, उस घटना की जिम्मेदारी जहां अनमोल बिश्नोई ने ली, तो वहीं रोहित गोदारा ने अलग पोस्ट कर ये दावा किया कि हमने ही लॉरेंस का नाम बनाया है, अब इनके इतने बुरे दिन आ गए कि काम हमलोग करते हैं और जिम्मेदारी इन्हें चाहिए. फिलहाल बिहार की पुलिस भी अब लॉरेंस गैंग से जुड़ी धमकी के दावों को लेकर जांच में जुट गई है.

Lawrence Bishnoi Threat Upendra Kushwaha Upendra Kushwaha Threat Lawrence Bishnoi Gang Pappu Yadav Threat Case Political Threat in Bihar

Recent News