PM Modi Bihar Visit: बिहार में पीएम मोदी की सौगात, चारों तरफ से बरसे फूल, विकास की विरासत हो रही तैयार!

Rahul Jadaun 20 Jun 2025 07:33: PM 2 Mins
PM Modi Bihar Visit: बिहार में पीएम मोदी की सौगात, चारों तरफ से बरसे फूल, विकास की विरासत हो रही तैयार!

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2025 को बिहार के सीवान जिले से राज्य को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने न केवल बिहार की तरक्की की नींव को और मजबूत किया, बल्कि विपक्ष पर भी करारा हमला बोला। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने साफ संदेश दिया कि उनकी सरकार का मकसद सिर्फ वादे करना नहीं, उन्हें ज़मीन पर उतारना है।

28 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

सीवान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कुल 28 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित परियोजनाएं शामिल हैं:

  • पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन
  • सीवान और सासाराम में सीवरेज नेटवर्क परियोजनाएं
  • आरा और सीवान में जलापूर्ति परियोजनाएं
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 53,666 बेघर परिवारों को पहली किस्त का वितरण
  • 6,684 शहरी गरीब परिवारों को नए मकानों की चाबियां सौंपी गईं
  • 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना को हरी झंडी
  • नमामि गंगे’ के तहत जल और सीवरेज प्रोजेक्ट्स

5,900 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी इस दौरे में किया गया। ये प्रोजेक्ट ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत हैं, जिनका उद्देश्य गंगा नदी की सफाई के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और शुद्ध जल आपूर्ति योजनाएं प्रमुख हैं।

पीएम मोदी ने विरोधियों पर किया तीखा प्रहार

पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीधे तौर पर लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि “RJD वाले बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर को पैरों में रखते हैं, लेकिन मोदी उसे दिल में रखते हैं।” उन्होंने इसे दलितों और पिछड़ों का अपमान बताया और कहा कि यह RJD की मानसिकता को उजागर करता है।

जंगलराज पर भी दी चेतावनी

प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि “बिहार में कुछ लोग फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में

  • 55,000 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कें बनाई गईं
  • 1.5 करोड़ घरों को बिजली से जोड़ा गया
  • 1.5 करोड़ घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया
  • 45,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए

नीतीश सरकार की तारीफ और आगे का वादा

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सराहना करते हुए कहा कि “बीते दशक में 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को मात दी है”, और इसमें बिहार का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “मोदी अभी रुकेगा नहीं, मुझे बिहार के लिए और बहुत कुछ करना है।”

PM Modi Bihar visit Siwan development projects Narendra Modi targets Lalu Yadav Ambedkar insult controversy

Recent News