Bihar News: जिस पत्नी की नौकरी के लिए बेच दिये मां के जेवर, वो नौकरी लगते ही प्रेमी के साथ कमरे में मिली, कपड़े उतार बैड के नीचे छिपा था प्रेमी, पति पहुंचा तो मच गया बवाल...

Rahul Jadaun 19 Jun 2025 09:39: PM 2 Mins
Bihar News: जिस पत्नी की नौकरी के लिए बेच दिये मां के जेवर, वो नौकरी लगते ही प्रेमी के साथ कमरे में मिली, कपड़े उतार बैड के नीचे छिपा था प्रेमी, पति पहुंचा तो मच गया बवाल...

Bihar News: बिहार के वैशाली से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक युवक पंकज कुमार ने अपनी पत्नी पूजा को पढ़ाने नौकरी लगवाने के लिए अपनी मां के गहने तक बेच दिये थे, लेकिन जब पत्नी की नौकरी फायर ब्रिगेड में लग गई तो उसने सारे रिश्तों को तार-तार करके रख दिया. दरअसल फायर ब्रिगेड में ही काम करने वाले राहुल नाम के युवक के साथ पूजा के संबंध बन जाते हैं. इस बात का खुलासा भी एक वीडियो से पूरी तरह हो जाता है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस महिला के कमरे के अंदर प्रेमी बेड के नीचे छिपा होता है, जब उसे बाहर निकाला जाता है तो शरीर पर कपड़े भी नहीं होते. लेकिन कैमरे को देख कर दोनों हक्के-बक्के रह जाते हैं.

पत्नी के लिए मां के गहने तक बेच दिये- पंकज

बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर में दावा किया गया है कि यहां के पंकज कुमार ने अपनी पत्नी पूजा की पढ़ाई और नौकरी के लिए अपनी मां के गहने तक बेच दिए, लेकिन बदले में उन्हें धोखा और अपमान मिला. पूजा की नौकरी लगने के बाद उसके अवैध संबंध एक सहकर्मी फायरमैन राहुल से हो गए. जब पंकज ने इसका विरोध किया, तो पूजा ने अपनी चार साल की बेटी और पति को घर से निकाल दिया और प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी. यह मामला अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. अलग-अलग सूत्रों से जानकारी मिली है कि पंकज और पूजा की शादी को कई साल हो चुके हैं, और उनकी एक चार साल की बेटी भी है. पंकज ने हमेशा अपनी पत्नी के सपनों को पूरा करने की कोशिश की.

पूजा की पढ़ाई और नौकरी के लिए उन्होंने अपनी मां के गहने बेचकर आर्थिक मदद की. उनकी मेहनत रंग लाई, और पूजा को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई. लेकिन नौकरी मिलने के बाद पूजा का व्यवहार बदलने लगा. ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात फायरमैन राहुल से हुई, और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. धीरे-धीरे यह दोस्ती अवैध संबंधों में बदल गई. पंकज को जब इस रिश्ते का पता चला, तो उनका दिल टूट गया.

बताया जा रहा है कि की बार पंकज ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन उसके सिर पर प्रेमी का भूत सवार था, उसे ना तो पति की कोई फिक्र थी और ना ही 4 साल की बेटी की कोई चिंता थी. वो तो बस अपने प्रेमी के प्यार में अंधी हो चुकी थी.

पंकज का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए सब कुछ किया, लेकिन बदले में उन्हें विश्वासघात मिला. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भी इस सदमे से गुजर रही है, और वह उसका भविष्य संवारने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. पंकज ने पुलिस में अभी कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वह कानूनी सलाह ले रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

Bihar News Vaishali News Husband and wife left husband for lover sold mother's jewelry for wife's job Viral video

Recent News