PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचते हैं तो वहां के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसते हैं, वो पूर्व मुख्यमंत्री को आईना दिखाते हुए कहते हैं कि RJD वाले बाबा साहेब की तस्वीर को पैरों में रखते हैं, खुलेआम संविधान निर्माता का अपमान किया जा रहा है. पीएम मोदी बिहार के सीवान में पहुंचे थे, जहां उन्होंने लालू यादव पर हमला बोला है. और पिछड़ों के नेता होने का ढ़ोंग करने का आरोप भी लगाया है.
बाबा साहेब का अपमान कर माफी भी नहीं मांगी- पीएम मोदी
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी बिहार में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे, जहां बिहार को विकास समर्पित करने के बाद अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधा है, प्रधानमंत्री ने लालू प्रसाद यादव की उस तस्वीर पर निशाना साधा जो हाल ही मैं वायरल हुई थी, इस तस्वीर में लालू यादव के पैरों के पास बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर रखी हुई थी, इसी तस्वीर को लेकर बीजेपी लगातार लालू यादव पर हमलावर है, और प्रधानमंत्री मोदी ने भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी वाले अपने पैरों में बाबा साहेब की तस्वीर को रखते हैं, पूरे बिहार में पोस्टर लगे हुए हैं कि बाबा साहेब का अपमान करने वालो माफी मांगो, लेकिन ये लोग मांफी नहीं मांगेंगे. मोदी इनके जैसा नहीं है, मोदी बाबा साहेब को अपने दिल में रखता है.
पिछड़ों के खिलाफ RJD की मानसिकता
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा वर्ग को लेकर भी बयान दिया है, उन्होंने कहा कि आरजेडी की मानसिकता ही पिछड़े और दलितों के खिलाफ है, बाबा साहेब का अपमान करना इस बात का सबूत है कि पिछड़ों और दलितों के लिए आरजेडी की मानसिकता कैसी है, अब प्रधानमंत्री मोदी का ये बयान चारों तरफ वायरल हो रहा है, हालांकि इस बयान में पीएम मोदी ने लालू यादव का नाम लिए बगैर निशाना साधा है, लेकिन फिर भी इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है.