पटना में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल: प्रशासन ने दिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

Global Bharat 23 May 2025 10:18: PM 1 Mins
पटना में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल: प्रशासन ने दिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

पटना: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए त्वरित कदम उठाए हैं. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस दौरान जिलों की स्थिति पर चर्चा हुई और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: बिहार में HRMS के हैंडबुक का लोकार्पण, सरकारी कर्मियों को मिलेगी डिजिटल सुविधा

अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोमवार को सभी अंचल अमीन और पंचायत सचिवों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाए. यह प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से शुरू होगा और सभी संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी. इसके अलावा, हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को आवंटित लैपटॉप सोमवार शाम 5 बजे तक जमा कराने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार की पहल से रोशन हो रहा दलित टोला, 450 आवेदनों में से 145 को मिल गया कनेक्शन, हर घर नल का जल निश्चय योजना के तहत कार्रवाई शुरू

विभाग ने यह भी निर्देश दिया कि रिटायर्ड राजस्व कर्मचारियों की सेवाएं संविदा के आधार पर ली जाएं. ऐसे कर्मचारी 27 मई से 31 मई के बीच अपने जिले के अपर समाहर्ता के कार्यालय में पहचान पत्र के साथ संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  नीतीश कुमार के आदेश पर दलित टोलों में विकास की बयार: शिविर में आए 23 लाख आवेदन, तेजी से हो रहा निपटारा

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग हड़ताली कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर अगले दिन वार्ता के लिए आने की अपील की, ताकि उनकी मांगों पर विचार किया जा सके.

यह भी पढ़ें: बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद अब भी मई महीने का राशन प्राप्त कर सकते हैं लाभुक, नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास से प्राप्त करें जून महीने का राशन  

Revenue employee strike Bihar government Land Reforms Department Deepak Kumar Singh

Description of the author

Recent News