बिहार में विभाग का बंटवारा, CM के पास 29, जेडीयू के पास 18 विभाग

Amanat Ansari 15 Apr 2026 06:38: PM 1 Mins
बिहार में विभाग का बंटवारा, CM के पास 29, जेडीयू के पास 18 विभाग

पटना: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ जेडीयू के दो नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री बने. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया. फिलहाल बीजेपी के पास 29 विभाग और जेडीयू के पास 18 विभाग रखे गए हैं.

विभागों की प्रमुख जिम्मेदारियां

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (बीजेपी): उनके पास कुल 29 विभाग हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण गृह विभाग शामिल है. इसके अलावा उनके पास पथ निर्माण, राजस्व, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, कला एवं संस्कृति, सहकारिता, पर्यावरण, पंचायती राज भी हैं.
  • उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी (जेडीयू): इन्हें 10 विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं, जल संसाधन,  संसदीय कार्य, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, ग्रामीण विकास, उच्च शिक्षा.
  • उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू): इन्हें 8 विभाग दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं, ऊर्जा, वित्त, वाणिज्य, समाज कल्याण, खाद्य, ग्रामीण कार्य विभाग.

अभी यह विभाग बंटवारा अस्थायी रूप से किया गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार होने की संभावना है. तब और मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं. सम्राट चौधरी बिहार के पहले बीजेपी पृष्ठभूमि वाले मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत आरजेडी से की थी.

1990 के दशक में वे राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं. 2018 में उन्होंने बीजेपी जॉइन की और तेजी से आगे बढ़े. 2023 में वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने और 2024 में पहली बार उप मुख्यमंत्री पद संभाला. अब मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक बड़ा शिफ्ट माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय तक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के बाद अब बीजेपी का सीधा नेतृत्व सामने आया है.

Samrat Chaudhary Samrat Chaudhary BIhar Bihar Minister Vijay Chaudhary

Recent News