Crime News: 14 साल का बेटा, अधेड़ पिता, मिलकर बनाते थे महिलाओं के अश्लील वीडियो, पोल खुली तो मच गया हड़कंप

Rahul Jadaun 26 May 2025 04:08: PM 1 Mins
Crime News: 14 साल का बेटा, अधेड़ पिता, मिलकर बनाते थे महिलाओं के अश्लील वीडियो, पोल खुली तो मच गया हड़कंप

Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां देवलोंद थाना क्षेत्र में एक कपड़ों की दुकान में पिता पुत्र की जोड़ी पर हिडन कैमरा लगाकर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने की चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इसके बारे में पता तब चलता है जब शुक्रवार को कुछ महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया, तब कृष्णपाल सिंह नाम के एक शख्स ने देवलोंद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कपड़े की दुकान के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगा है, जिसके बाद पुलिस ने दुकान में छापा मारा वहां से कैमरा भी बरामद किया है.

चौंकाने वाले खुलासे हुए

पुलिस ने जब छापेमारी करके इस दुकान से कैमरा बरामद किया तो चौंकाने वाला खुलासा ये भी हुआ कि सिर्फ दुकानदार नारायण गुप्ता ही नहीं बल्कि उसका 14 साल का बेटा भी इस कृत्य में बराबर का हिस्सेदार था, उसे पता था कि यहां कैमरा लगा हुआ है, और वहां बनने वाले वीडियो को वो अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करता था. अब पुलिस ने नारायण गुप्ता के खिलाफ BNS की धारा 354सी और 509 के अलावा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि नारायण गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है

crime news video viral madhya pradesh news camera in changing room

Recent News