अभी जो माफिया मिट्टी में मिले, वैसा ही था सालार मसूद, सीएम योगी का ‘गाजी प्रेमियों’ पर बड़ा निशाना

Abhishek Chaturvedi 05 Apr 2026 02:59: PM 1 Mins
अभी जो माफिया मिट्टी में मिले, वैसा ही था सालार मसूद, सीएम योगी का ‘गाजी प्रेमियों’ पर बड़ा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैयद सालार मसूद गाजी के समर्थकों पर बड़ा निशाना साधा है, योगी ने कहा सालार मसूद एक माफिया था, जिसका अंत सुहेलदेव महाराज ने किया....स्कूल कॉलेज में महाराजा सुहलदेव की कहानियां दिखानी चाहिए, ताकि बच्चे कुछ सीखें..

हालांकि आप शायद ये जानकर दंग रह जाएं कि पहले की सरकारों में सालार मसूद गाजी के नाम पर मेला लगता था, जहां सालार मसूद को मारा गया था, वहां बहराइच में उसके नाम पर मेला होता, जबकि महाराजा सुहेलदेव का कोई नाम तक नहीं लेता था...पर एक हजार साल बाद पीएम मोदी ने उन्हें सम्मान दिलाया, योगी सरकार ने सुहेलदेव के नाम पर आयोजन शुरू करवाया, जहां गाजी के मेले से ज्यादा भीड़ लगती है.

माफिया से कम नहीं था सालार मसूद- योगी

योगी आदियनाथ ने कहा अभी जो माफिया मिट्टी में मिले हैं वो सालार मसूद की विचारधारा से ही आते हैं, सालार मसूद भी माफिया से कम नहीं था. उसने मंदिर तोड़े..पर महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को मारकर जनता को उसकी दासता से मुक्त कराया. पर सोचिए कि लोग वोटबैंक की खातिर न तो इनका नाम लेते थे, न बिजली पासी का, न लक्ष्मीबाई का.

स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बयान गोमतीनगर के भारतेंदु नाट्य अकादमी में आयोजित स्वर्ण जयंत समारोह में दिया. जहां 8 दिवसीय कार्यक्र में हिस्सा लेने देशभर से कलाकार पहुंचे हैं. यहां सीएम योगी ने 15 कलाकारों को सम्मानित किया, आनंद मठ समेत कई नाटकों को मंचन देखा. उसके बाद कहा जब सरकार संवेदनशील नही होती तो कैसी स्थिति होती है, ये हमने आनंद मठ नाटक में देखा. और कहा आज सिनेमा अच्छी प्रस्तुति देने की कोशिस कर रहा है, जिससे समाज भी उसे सही तरीके से समझ रहा है..सीएम योगी ने साफ कहा कॉलेजों में महारानी लक्ष्मीबाई के नाटक का मंचन हो, महाराजा सुहेलदेव की कहानी को दिखाया जाए तो बच्चे सीखेंगे. ये पहली बार हो रहा है जब गाजी जैसे आक्रांता के नाम पर मेले पर रोक लगाकर हिंदुस्तान के महापुरुषों के बारे में पढ़ाने की अपील यूपी सरकार कर रही है. वरना पहले हालात अलग थे.

Recent News