CM Yogi Adityanath: उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दौरान दो अधिकारियों से अकेले में मुलाकात करते हैं, जिसमें वाराणसी कमिश्नर एस राजलिंगम और डीएम सत्येन्द्र कुमार थे, तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ लौटते ही योगी अपने 11 कैबिनेट मंत्रियों की एक नई टीम बनाते हैं और, उन्हें स्पेशल टास्क सौंपते हैं, साथ ही अधिकारियों को ये आदेश बी दिया है कि को-ऑर्डिनेशन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.
ये अधिकारी हैं...
इन सभी को योगी ने साफ कहा है इन जिलों में जहां-जहां बाढ़ की वजह से हालात खराब हैं, उसे काबू में करिए, अधिकारियों को आदेश दीजिए, अधिकारी न सुनें तो मुझे बताइए, अधिकारियों को साफ कहा है किसी भी सूरत में बाढ़ग्रस्त इलाकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दरअसल यूपी के 12 जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं, एक जगह गंगा का पानी घर तक पहुंचने पर दारोगाजी पूजा करते दिखे तो वहीं वाराणसी में गंगा तट को छोड़कर सड़कों तक पहुंच गई है, लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया जा रहा है. इसलिए योगी ने 4 आदेश जारी किए हैं.
आदेश नंबर 1- सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों का तुरंत दौरा करें, राहत शिविर का मुआयना करें, बाढ़ पीड़ितों से मिले, जमीनी हालत का जायजा लें.
आदेश नंबर 2- जिलों के डीएम, एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सभी बड़े ऑफिसर प्रभावित इलाके में न सिर्फ मौजूद रहें बल्कि 24 घंटे निगरानी करें.
आदेश नंबर 3- जो भी तटबंधन बनाए गए हैं, उनकी निगरानी, जलभराव जिन गांवों में है वहां से पानी तेजी से निकले, राहत शिविरों में दवा, खाना, शौचालय साफ-सफाई की व्यवस्था हो.
आदेश नंबर 4- बाढ़ से किसी भी जिले में जान-माल का नुकसान न हो, ये सुनिश्चित करें. सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि तालमेल बिठाकर काम करें, ताकि पीड़ितों को मदद मिले.
क्योंकि फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, कई जिले से बाढ़ की तस्वीरें सामने आ रही है. प्रयागराज के गोविंदपुर में बाढ़ में SDM की गाड़ी फंस गई. NDRF और SDRF के जवानों ने ट्रैक्टर से खींचकर गाड़ी को बाहर निकाला. लखनऊ में सुबह से एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया. लखीमपुर खीरी में नदी से निकलकर मगरमच्छ सड़क पर आ गए.
सिंघाई थाने के पास मौजूद लोगों ने जब उन्हें देखा तो घबरा गए. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई, हालांकि वन विभाग के पहुंचने से पहले मगरमच्छ भाग गया. शहर-शहर सड़कों पर जलभराव की स्थिति है, जिसे देखते हुए योगी ने अपनी टीम11 उतार दी है, अगर किसी ने लापरवाही की तो एक्शन कितना बड़ा और कड़ा होगा इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं. ख़बर है पीएम मोदी ने भी काशी के डीएम औऱ कमिश्नर को साफ आदेश दिया है बाढ़ प्रभावितों की मदद और लंबित प्रोजेक्ट जल्द पूरे होने चाहिए.