CM योगी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, बाराबंकी के विकास को लेकर कह दी बड़ी बात

Global Bharat 24 Sep 2024 07:48: PM 2 Mins
CM योगी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, बाराबंकी के विकास को लेकर कह दी बड़ी बात

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deen Dayal Upadhyaya) की जयंती की पूर्व संध्या पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बाराबंकी दौरे पर आए. केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कलेक्ट्रेट के पास स्थित विजय उद्यान पार्क पहुंचे और वहां पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. फिर वह जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंचे और वहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलाेकन किया. उसके बाद जनसभा को भी संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि बाराबंकी वासी खुशकिस्मत हैं क्योंकि एक तरफ राजधानी लखनऊ है और दूसरी तरफ राम नगरी अयोध्या, इसलिए बाराबंकी अब विकास के अछूता नहीं रहेगा. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति में प्रवेश करते हुए भारत की सामाजिक, आर्थिक नीति समेत अन्य मुद्दों पर जो विचार व्यक्त किए, आज उन्हीं की प्रांगिकता देखने को मिल रही है.

पंडित जी ने कहा था कि आर्थिक उन्नति का मापक ऊंचे पायदान पर खड़े नहीं बल्कि आखिरी पायदान पर खड़ा शख्स होना चाहिए. उन्होंने जो सपने देखे थे उन्हें साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार (NDA Government) पूरी तन्मयता से काम कर रही है. आज आम जन मानस को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने जैसा है.

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि बाराबंकी स्टेट कैपिटल रीजन का अहम हिस्सा बन चुका है. अब विकास केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बाराबंकी तक विकास पहुंचेगा. बाराबंकी के निवासियों को बड़ी सौगात महादेवा कॉरिडोर रूप में मिलने जा रही है. बाराबंकी वासी खुदकिश्मत हैं क्योंकि एक तरफ राजधानी लखनऊ है और दूसरी तरफ राम नगरी अयोध्या. इसलिये बाराबंकी अब विकास के अछूता नहीं रहेगा.

सीएम योगी ने कहा कि बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा को एक नई पहचान दी जा रही है. काशी और अयोध्या की तरह बाराबंकी में महादेवा कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं. हॉकी इंडिया को अपने समय में दुनिया के अंदर नई पहचान दिलाने वाले केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली को सरकार ने अपनी कस्टडी में लिया है, जहां केडी सिंह बाबू स्मारक बनाने का काम होगा. हम रामसनेहीघाट के पास बेहतरीन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि रामसरन वर्मा ने एक प्रगतिशील किसान के रूप में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिससे सभी को सीख लेने की जरूरत है. इस दैरान मंत्री जयवीर सिंह, सुरेश राही, सतीश शर्मा के साथ एमएलसी अंगद सिंह, अवनीश सिंह समेत जिले के भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम योगी शहर में करीब एक घंटे तक मौजूद रहे. इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे.

Recent News