CRPF ने मानी CJP संसद मार्च में RAF ने की 7 राउंड पैलेट गन फायरिंग

Amanat Ansari 27 Jul 2026 11:47: AM 1 Mins
CRPF ने मानी CJP संसद मार्च में RAF ने की 7 राउंड पैलेट गन फायरिंग

नई दिल्ली: 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP के चलो संसद मार्च के दौरान पैलेट गन चलाए जाने का मामला अब और गंभीर हो गया है. CRPF सूत्रों ने पुष्टि की है कि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान ने सात राउंड पैलेट गन फायर की, जिसमें पांच गोलियां प्रदर्शनकारियों को लगीं. CRPF सूत्रों ने बताया कि जवान की पहचान कर ली गई है और इसकी जांच चल रही है.

इस घटना के वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे, जिसमें RAF जवानों द्वारा पैलेट गन चलाते हुए दिखाया गया था. CJP के नेतृत्व में हजारों छात्र और युवा संसद की ओर मार्च निकाल रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान झड़प हुई. इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया.

इस घटना में कई लोग घायल हुए थे. इस पुष्टि के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने छात्रों पर “अत्याचार” का आरोप लगाते हुए उच्च स्तर की जांच की मांग की है. CJP आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था. CRPF की इस स्वीकारोक्ति ने मामले को नया मोड़ दे दिया है.

jantar mantar protest cjp protest pellet gun crpf

Recent News