कॉकरोच जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दाहिया के साथ मारपीट का वीडीयो वायरल, प्रेमानंद महाराज पर की थी विवादित टिप्पणी

Global Bharat 22 Jul 2026 01:19: PM 1 Mins
कॉकरोच जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दाहिया के साथ मारपीट का वीडीयो वायरल, प्रेमानंद महाराज पर की थी विवादित टिप्पणी

कॉकरोच जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दाहिया की मुश्किले रुकने का नाम नही ले रही है एक बार फिर विजेता दाहिया विवादों में घिर गए है. सोशल मीडीया पर एक वीडीयो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के देर रात को एक मॉल के पास विजेता दाहिया के साथ धक्का-मुक्की और गालियाँ देते नजर आ रहे है . वायरल वीडीयो में युवक उनसे प्रेमानंद महाराज पर दिए विवादित ब्यान और आंदोलन से दूरी रहने पर भी सवाल पुछते हुए नजर आए. यह वीडीयो इंस्टाग्राम में सागर पराशर हिंदू नाम के अकाउंट ने पोस्ट किया था.

इस घटना के बाद विजेता दाहिया इंस्टाग्राम पर कई वीडीयो साझा किया जिसमें वह प्रेमानंद महाराज को लेकर फिर विवादित टिप्पणी देते है ‘मार दो, फिर भी महाराज नहीं कहूंगा’ वह वीडीयो में भावुक और गुस्से में नजर आए वह अपनी वायरल वीडीयो में मनुवादियों, तुम आतंकी हो। 6 जून को भी तुम मेरे पीछे पड़े थे और आज भी दो लोगों ने मेरे साथ हाथापाई करने की कोशिश की।”.वीडीयो के अंत में विजेता दाहिया कहते है उन्हें जान से मार दिया जाए उसके बाद भी वह अपने विचार बदलने वाले नहीं है.

कॉकरोच जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दाहिया अकसर विवादों में घिरे रहते है उन्होनें कई बार संत प्रेमानंद महाराज को लेकर विवादित ब्यान दिए है.सोमवार को सोशल मीडीया पर विजेता दाहिया का एक और वीडीयो वायरल हुआ जिसमें वह आंदोलन के दौरान बर्गर खाते हुए नजर आए जिसके बाद सोशल मीडीया पर उनकी जमकर आलोचना हुई.

Cockroach Janata Party Vijeta Dahiya Premanand Maharaj Protest Jantar Mantar Delhi Protest

Description of the author

Recent News