प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के लिए जताई चिंता, सरकार से की यह अपील

Global Bharat 22 Jul 2026 07:18: PM 1 Mins
प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के लिए जताई चिंता, सरकार से की यह अपील

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने एक्स के जरिए एक लंबा पोस्ट साझा किया, जिसमें वह छात्रों के प्रति संवेदनशीलता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात करती हैं। अपने पोस्ट में प्रीति जिंटा ने कहा कि हमारे छात्रों का समर्थन करना और उनके भविष्य की बेहतरी के लिए शिक्षा सुधारों की मांग करना भी जरूरी है। उन्होंने पोस्ट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन को एंटी-नेशनल तत्वों और अराजकता से दूर रखने की बात कही, ताकि आंदोलन का स्वरूप न बदले।

प्रीति जिंटा ने पोस्ट में कहा कि ऑनलाइन इतनी नफरत और बंटवारा देखकर लगता है कि देश के अंदर और बाहर के कुछ बुरे तत्व छात्रों के प्रदर्शन और उनके गुस्से का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा मेहनत, समानता और उत्कृष्टता पर भरोसा रखा है। इन मूल्यों के साथ मैंने कभी समझौता नहीं किया है।" प्रीति जिंटा ने देश की कानून व्यवस्था, लोकतंत्र और सरकार पर भरोसा जताया। साथ ही दोनों पक्षों के बीच सार्थक और सकारात्मक बातचीत की उम्मीद जताई, जिससे देश के युवाओं और लोकतंत्र की बेहतरी हो सके।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की मांग की थी। उन्होंने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी और सरकार से छात्र संगठनों के साथ बातचीत करने की अपील की थी।

 

Preity Zinta Sonam Wangchuk Cockroach Janata Party Delhi Protest NEET Exam leak Jantar Mantar

Description of the author

Recent News