टेलीविजन की दुनिया में नाम कमाने वाली इस एक्ट्रेस की निजी ज़िंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने वो कदम उठा लिया, जिसे अक्सर लोग सोचने में ही डरते हैं। उन्होंने घर छोड़ा और अपने पहले प्रेमी अरुनॉय चक्रवर्ती के साथ शादी कर ली। यह शादी करीब 9 साल तक चली, लेकिन 2013 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है पूजा बनर्जी। इन्हें कई बार आपने कपिल शर्मा शो में भी देखा होगा।
कहां से मिली सफलता?
तलाक के बाद पूजा ने अपने करियर को दोबारा खड़ा करने पर ध्यान दिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और आखिर उन्हें शो 'देवों के देव महादेव' जो टीआरपी मिली वह उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। इसमें उन्हें देवी पार्वती की भूमिका निभाने का मौका मिला। लोगों को उनका रोल इतना ज्यादा पसंद आया कि आज उन्हें घर-घर में पहचान मिल चुकी है।
कब हुई शादी?
करियर में सफलता के बाद पूजा की निजी जिदगी में भी नया मोड़ आया। साल 2017 में उन्होंने एक्टर कुणाल वर्मा से सगाई कर ली। सगाई के बाद उन्होंने समय लिया और शादी 2020 में हुई। उनकी शादी कोरोना महामारी के दौरान बेहद सादगी से हुई। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों ने करीब डेढ़ महीने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी और जल्द ही धूमधाम से विवाह करने की योजना बना रहे हैं।
इसी साल पूजा ने एक बेटे को जन्म दिया। खबरों के मुताबिक, वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि अब पूजा अपने पति कुणाल और बेटे के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही हैं। पूजा की कहानी बताती है कि जिंदगी चाहे जितनी भी उलझन वाली क्यों न हो, अगर इंसान ठान ले तो वह फिर से नई शुरुआत कर सकता है।
image credit- puja banerjee instagram