
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा.

भक्तों ने देवी महागौरी स्वरूपा मां विंध्यवासिनी के विधिविधान से दर्शन व पूजन किया.

श्रृद्धालु कतारबद्ध होकर मातारानी का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे

गुड़हल, कमल, गुलाब पुष्पों को अर्पण करके देवी के दिव्य व भव्य स्वरूप के दर्शन करके श्रद्धालु भाव विभोर हुये.

भक्तों ने जगत कल्याणी, भक्तों की रक्षा और राक्षसों का संहार करने वाली मां कालरात्रि स्वरूप का दर्शन करके आशीर्वाद लिया