क्या भाभी से दुष्कर्म करने का आरोप झूठा था! क्यों जेल से जमानत मिलने के बाद व्यक्ति ले लगा ली फांसी? जानें क्या है पूरा मामला

Global Bharat 22 Jun 2025 04:09: PM 1 Mins
क्या भाभी से दुष्कर्म करने का आरोप झूठा था! क्यों जेल से जमानत मिलने के बाद व्यक्ति ले लगा ली फांसी? जानें क्या है पूरा मामला
फिरोजाबाद जिले के हुमायूंपुर इलाके में एक युवक की खुदकुशी का मामला सामने आया है। 32 साल के शिवम उर्फ तनु को उनके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब वो घर पर अकेले थे। शिवम के परिवार वालों ने बताया कि वह कुछ समय पहले कानूनी पचड़े में फंसा था और जेल भी जाना पड़ा था। उस पर अपनी ही भाभी के साथ गलत काम करने का आरोप लगा था, जिस वजह से उसे जेल में डाल दिया गया था। हाल ही में उसे जेल से जमानत मिली थी। रिहा होने के बाद 17 जून को कोर्ट में उसकी पेशी भी हुई थी।
 
भाभी के साथ रेप के आरोप में, जेल से हाल ही में आया था बाहर  

 
कोर्ट से लौटने के बाद से ही शिवम का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। शिवम न ज्यादा किसी से बात करते थे, न ही घर के माहौल में घुलते थे। उसके करीबियों का कहना है कि वो गुमसुम रहता था और काफी चिड़चिड़ा भी हो गया था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि हुमायूंपुर में एक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक पर पहले से गंभीर आरोप थे और मामला अभी कोर्ट में चल रहा था।
 
 परिवार ने कर दिया था अलग, अंदर ही अंदर टूट गया था युवक!
 
पड़ोसियों का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद शिवम के अपने परिवार से भी रिश्ते बिगड़ गए थे। कोई ज्यादा बोलता नहीं था, लेकिन हर कोई उसकी हालत को देखकर समझ सकता था कि वह अंदर से टूट चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या है इसका पता लगा रही है। 
firozabad suicide case rape accused suicide man found hanging firozabad suicide after bail firozabad rape case man dies by suicide in firozabad rape allegation suicide firozabad crime news suicide after court hearing firozabad man death news

Description of the author

Recent News