Samrat Chaudhary Bulldozer Action: मुजफ्फरपुर में नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यभार संभालते ही प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है. योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. मुजफ्फरपुर के ढोली बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था.
जिला प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने को कहा, लेकिन नोटिस की अनदेखी की गई. मंगलवार को भारी पुलिस बल की सुरक्षा में प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया.
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन प्रशासन ने अपना काम जारी रखा. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई बिहार में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के लिए साफ संदेश मानी जा रही है. यह भी बताते चलें कि कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी के आवास की सीढ़ियों को तोड़ दिया गया था.
बिहार में नई सरकार का साफ निर्देश है कि किसी भी सरकारी संपत्ति को माफियों के कब्जे में नहीं रहने दिया जाएगा. आम हो या खास, अगर उन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है तो बुलडोजर एक्शन जरूर होगा.