सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे की मौत, दुल्हन और 4 युवकों पर केस दर्ज

Amanat Ansari 20 May 2026 11:17: PM 1 Mins
सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे की मौत, दुल्हन और 4 युवकों पर केस दर्ज

पलवल: शादी के ठीक अगले दिन सुहागरात की रात हुए विवाद के बाद दुल्हा मानसिक तौर पर इतना टूट गया कि ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में अब दुल्हन भुमिका समेत चार युवकों पर FIR दर्ज कर ली गई है. 29 अप्रैल 2026 को वली मोहम्मदपुर (लहरपुर) निवासी ओमप्रकाश की शादी मथुरा के शेरगढ़ की भुमिका के साथ हुई थी. लेकिन पहली रात ही दंपति के बीच जोरदार बहस हो गई, जिसे घर की महिलाओं ने भी सुना.

अगले दिन यानी 1 मई सुबह 7 बजे से ओमप्रकाश को चार अलग-अलग नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए. फोन करने वालों में अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम शामिल बताए जा रहे हैं, जो दुल्हन भुमिका के परिचित थे. ओमप्रकाश बुरी तरह घबरा गया.

उसने पिता को बताया कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. परिवार का आरोप है कि दुल्हन भुमिका ने पूछने पर झूठ बोला कि कोई फोन नहीं आया. दोपहर तक मानसिक यातना सह न पाने के बाद ओमप्रकाश ने होडल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी.

16 दिन बाद दर्ज हुई FIR

मृतक के भाई जय भगवान की शिकायत पर फरीदाबाद जीआरपी ने भुमिका और चारों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. परिवार का कहना है कि सुहागरात की रात का झगड़ा और उसके बाद हुई धमकियों ने ओमप्रकाश को इतना परेशान कर दिया कि उसने इस कदम को उठा लिया.

जांच में जुटी पलवल पुलिस

पुलिस अब कॉल डिटेल्स, भुमिका के बयान और चारों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. पूरा मामला सुहागरात के झगड़े से शुरू होकर ट्रेन के सामने मौत तक पहुंच गया, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. यह घटना एक बार फिर नए विवाहित जोड़ों में होने वाले छोटे-छोटे विवादों को गंभीरता से लेने की जरूरत पर सवाल खड़ा करती है.

Groom suicide Groom suicide after suhagrat FIR registered against Bride Haryana

Recent News