अमेरिका-ईरान के बीच फिर तकरार , अमेरिका ने किया ईरान का तेल लाइसेंस रद्द

Global Bharat 08 Jul 2026 07:32: PM 1 Mins
अमेरिका-ईरान के बीच फिर तकरार , अमेरिका ने किया ईरान का तेल लाइसेंस रद्द

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव जैसी स्थिति पैदा हो रही है शांति समझैता टूटने की कगार पर है वही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर हमले की खबर सामने आ रही है इस बीच अमेरिका ने ईरान का तेल लाइसेंस रद्द किया है अंतरिम समझौते के तहत ईरान को 60 दिन तक तेल खरीदने की अस्थाई छुट दी गई थी जिसे अब वापस ले लिया गया है.

वही मीडल ईस्ट में 8 जुलाई को ब्रेंट क्रुड की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल पहुँच गया है  भारत के भी जहाज पे हमले की खबर है इसके साथ साउदी अरब के तेल टैंकर को भी निशाना बनाया गया ब्रिटन ने भी अपने जहाज पर हमले की पुष्टी की है. हालांकि लाइसेंस रद्द होने की असली वजह सामने नही आई है.

कुछ दिन पहले ही अमेरिका-ईरान ने फ्रांस के वर्साय में शांति वर्साय समझौते को मंजूरी दी गई थी पर अब उस शांति समझौते की सफलता पर संशय है यहा तक वह शांति समझौता कितने दिन चलेगा इसपर भी सवाल है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास आराघची ने कहा की अगर धमकियों का सिलसिला चलता जारी रहा तो ,अंतिम समझौते पर बातचीत शुरू नही करेंगे और एमओयू का 13 पैराग्राफ का हवाला दिया.

वही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पे कहा की अमेरिका या तो ईरान के साथ समझौता करेगा या काम तमाम करेगा ट्रंप ने ईरान के साथ डील करने पर जोर दिया और वह सैन्य कारवाई करने को तैयार नही.

America Iran War Strait of Hormouz Donald Trump Oil crisis

Description of the author

Recent News