Indore Couple Missing: शिलांग से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए पति पत्नी, लास्ट लोकेशन देख घूमा पुलिस का दिमाग!

Global Bharat 30 May 2025 11:53: AM 2 Mins
Indore Couple Missing: शिलांग से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए पति पत्नी, लास्ट लोकेशन देख घूमा पुलिस का दिमाग!

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग हनीमून ( Indore Missing Couple) मनाने गए थे जिसके बाद से दोनों कपल 6 दिन से लापता हैं. दोनो की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और लगभग 20 मई के आस पास दोनों हनीमून के लिए निकले थे. लेकिन रहस्मयी तरीके से दोनों लापता हो गए. शिलांग पुलिस (Shillong) के साथ साथ इंदौर पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है.  

शिलांग से दूर मिली लोकेशन 

खबरों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग से 30 किलोमीटर दूर ओरसा हिल्स( Orsa Hills) पहुंचे थे. जहाँ से वो अचानक से लापता हो गए. ऐसा बताया जा रहा है कि शिलांग पुलिस और इंदौर पुलिस को उनके लापता होने की जानकारी उनके परिजनों से लगी तो गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू हुई. दूसरी ओर इंदौर पुलिस( Indore) भी लगातार शिलांग पुलिस से वीडियो कॉलिंग के जरिए लगातार बनी हुई है. दोनों कपल को खोजने के लिए रोज़ अलग अलग तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं. 

परिजनों ने जताया होटल संचालक पर संदेह 

हालांकि कपल को लापता हुए 6 दिन हो रहे हैं, दूसरी ओर परिजनों ने गूगल मैप के जरिए उनके फोटो की लोकेशन ट्रेस की तो रेंट पर स्कूटी देने वाले की जानकारी मिली. परिजनों ने पुलिस से स्कूटी किराए पर देने वाले व्यक्ति और होटल संचालक पर शक जताया है. यही नहीं कपल का मोबाइल जहां पर मिला था वहां भी शिलांग पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.ऐसा बताया जा रहा है कि शिलांग पुलिस तकरीबन 20 से ज्यादा जवानों के माध्यम से दोनों कपल को सर्च करने में जुटी हुई है. ये सर्चिंग हजारों फीट नीचे भी की जा रही है, जिससे अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय पुलिस के अनुसार स्कूटी शिलांग से दूर पहाड़ी छेत्र में लावारिस अवस्था में पाई गई है.वहीं पत्नी सोनम का बैग पुलिस को लावारिस अवस्था में खाई के पास मिला है.  यही पर एक ओरसा नाम का रिसोर्ट है जिसे अपराधियों का अड्डा कहा जाता है. अब NDERF और SDERF की टीम के साथ मेघालय पुलिस बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया संज्ञान 

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव( CM Mohan Yadav) ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया है. उन्होंने इस मामले में मेघालय के मुख्यमंत्री से बातचीत की है और उचित कार्यवाई करने को कहा है. यही नहीं कपल के परिजनों ने दपंति का पता बताने वालों को 5 लाख रूपए का इनाम देने की घोषणा भी कर दी है.

लापता नवविवाहित दंपति हनीमून शिलांग शिलांग कपल मिसिंग indore missing couple cm mohan yadav amit shah latest news viral news

Description of the author

Recent News